नई दिल्ली-कृषि कानून को लेकर देशभर के कई हिस्सों में किसानों ने चक्का जाम किया। जिसका पूरे देश में व्यापक असर देखने को मिला। हालांकि इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों अपने उस वादे को पूरा किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि वे एम्बुलेंस और स्कूल बस जैसी जरूरी सेवाओं पर रोक नहीं लगाएंगे।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रदर्शनकारी एक एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी किसान एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाते दिख रहे हैं।
ये वीडियो पलवल-आगरा हाईवे पर अटोहन चौक के पास का है। यहां किसानों के ट्रैक्टरों के बीच एक एंबुलेंस दिखाई दे रही है। जिसे निकालने के लिए प्रदर्शनकारियों ने अपने ट्रैक्टरों को आगे बढ़ाकर एंबुलेंस के लिए जगह दी। प्रदर्शनकारियों के इस काम को हर कोई सराह रहा है।
बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने इससे पहले कहा था कि एम्बुलेंस और स्कूल बस जैसी आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं लगाई जाएगी। इससे पहले अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा देशव्यापी दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के तीन बजे तक ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया था।