Trending News

मेरठ के हस्तिनापुर में बनेगा नेचर क्षेत्र –क्या होता है नेचर क्षेत्र, आमजन को होंगे कितने बड़े लाभ ?

[Edited By: Vijay]

Thursday, 21st April , 2022 12:36 pm

ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में सबकुछ ठीकठाक रहा तो एक अध्याय जल्द और जुड़ जाएगा। गोरखपुर के साथ हस्तिनापुर में भी नेचर क्षेत्र बनाने की पहल पर अमल शुरू हो गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों के सामने बुधवार को प्रेजेंटेशन रखा गया।

उर्वरा में हैं जड़ीबूटियां

हस्तिनापुर में सेंचुरी क्षेत्र का बड़ा हिस्सा होने के साथ यहां की उर्वरा में जड़ीबूटियां भरी हुई हैं। वहीं, कृष्ण सर्किट क्षेत्र, पुस्तकालय आदि के निर्माण की पूर्व में ही घोषणा हो चुकी है। जबकि इसे और विस्तार देने के साथ अब नेचर क्षेत्र बनाने के लिए सूबे की सरकार में प्रयास होने लगे हैं। जहां प्राकृतिक माध्यम से मनुष्य के रोगों का इलाज होगा। यानि नेचुरोपैथी या प्राकृतिक चिकित्सा उपचार के लिए पांच तत्व आकाश, जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी का आधार मानकर चिकित्सा उपचार किया जाता है। हालांकि इसका अभी तक केंद्र बंगलौर में ही है जबकि अब इसके लिए सूबे की सरकार में भी प्रयास होने लगे हैं। इसके लिए जगह चिन्हांकन के साथ कार्ययोजना को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है नेचुरोपैथी

प्राकृतिक चिकित्सा वैकल्पिक चिकित्सा का एक रूप है और स्व-उपचार को बढ़ावा देती है। इसमें विभिन्न रोगों का इलाज जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, फैटीलीवर, कब्ज आदि कई रोग का इलाज किया जा सकता है।

प्रेजेंटेशन रखा, जल्द होगा अमल

जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि हस्तिनापुर व गोरखपुर को नेचर क्षेत्र बनाने के लिए विभागों के सामने प्रेजेंटेशन रखा गया है। माना जा रहा है इसपर आयुष विभाग की अनुमति के साथ जल्द ही अमल शुरू हो जाएगा।

 

हस्तिनापुर में 10 करोड़ की परियोजना लंबित

मेरठ के अधिवक्ता रामकुमार गुप्ता ने बुधवार को लखनऊ में पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मुलाकात की। जिसमें हस्तिनापुर के विकास को लेकर चर्चा की। उनके साथ गए डा. यशवंत सिंह ने मंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत उन्होंने 10 करोड़ की लागत से हस्तिनापुर के लिए एक परियोजना पास कराई थी, जो लंबित है। हस्तिनापुर में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। मंत्री ने प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम से वार्ता कर लंबित कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल्द ही मेरठ आने की बात भी कही है।

Latest News

World News