Trending News

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने स्थापित की कोरोना हेल्प डेस्क सेंटर 

[Edited By: Aviral Gupta]

Thursday, 29th April , 2021 05:35 pm

 

कांग्रेस पार्टी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व और देखरेख में उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर विपक्ष के रूप में अग्रणी भूमिका निभा रही है । श्रीमती प्रियंका गांधी लगातार संवाद कर जरूरी दिशा-निर्देश दे रही हैं और कांग्रेस जन जरूरतमंदों को सहायता पहुँचा रहे हैं ।इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है । अजय कुमार लल्लू जी स्वयं इस हेल्प डेस्क की निगरानी कर लोगों को मदद कर रहे हैं ।कांग्रेस पार्टी का कहना है कि  प्रियंका गांधी प्रति पल उत्तर प्रदेश के लोगों को इस महामारी में ज्यादा से ज्यादा कैसे मदद की जाय इस पर काम कर रही हैं । बता ते चले कि अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन टैंकर मंगाकर लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में दिया गया ।

पिछली वर्ष की भांति इस बार भी प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हेल्प डेस्क सेंटर स्थापित किया गया है । जिसका no : 88813643498881023034 हैं जहां से चिकित्सीय सलाह के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन ,ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और अन्य जरूरी दवाएं व आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही है  । हेल्प डेस्क सेंटर पर NO. के अलावा सोशल मीडिया Twitter व Facebook @UPINCHelpDesk आई डी बनाकर लोगों की मदद की जा रही है और हैश टैग #UPCongressHelpDesk पर लोगों को सहायता पहुँचाई जा रही है ।

Latest News

World News