Trending News

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और केंद्रीय की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया

[Edited By: Rajendra]

Wednesday, 25th October , 2023 01:18 pm

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और केंद्रीय की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा, ''पांच राज्यों में चुनाव की तैयारियां सही चल रही हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हम पांचों राज्यों में जीत हासिल करेंगे। बीजेपी के लिए सत्ता विरोधी लहर है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से नाराज हैं। बीजेपी अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चुनाव में लोगों से कहते हैं- मुझे चुनो। क्या वो प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं? लोग स्थानीय मुद्दों पर वोट करते हैं। कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। हम पांचों राज्यों में चुनाव जीतेंगे। नगर निगम का चुनाव हो या लोकसभा का। हर चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोगों से खुद को चुनने को कहते हैं। खड़गे ने पूछा- क्या वह खुद CM बनने जा रहे हैं? मेरा मानना है कि लोग स्थानीय मुद्दों पर नेताओं को वोट देते हैं। जिन्होंने उनके लिए काम किया लोग उसे वोट करेंगे।

समजावादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हाल ही में मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। इसका जवाब कमलनाथ सहित यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी दिया। इसके बाद से इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कि पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो जाने देते हैं, उसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 में अब साल भर से भी कम का वक्‍त बचा है। विपक्षी दलों ने आई.एन.डी.आई.ए नाम से गठबंधन तो कर लिया मगर सीटों पर बात नहीं बन सकी। गठबंधन के घटक दलों में कोई सहमति नहीं बन पा रही। ऊपर से, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों ने आग में घी का काम किया। मध्य प्रदेश में आई.एन.डी.आई.ए के दो घटक दल- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस MP राहुल गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दखल देना पड़ा। खड़गे ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद इस पर चर्चा की जाएगी।

कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अशोक गहलोत राजस्थान में तो भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रहे हैं। वहां कोई मुद्दा नहीं है। एमपी में शिवराज सिंह चौहान के कारण समस्याएं हैं। लोग उनके खिलाफ हैं। इसलिए, हमें उम्मीद है कि हम सभी पांच राज्यों में अपनी सरकार लाएंगे और सब कुछ ठीक हो जाएगा।''

क्या 5 राज्यों के चुनाव 2024 के आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल होंगे? इस सवाल के जवाब पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है। हर राज्य के अलग-अलग चुनावी मुद्दे होते हैं, उन्हीं के हिसाब से वोटिंग होती है। लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनावों से अलग होते हैं। पीएम मोदी हर चुनाव में लोगों से उन्हें चुनने के लिए मतदान करने को कहते हैं। पर लोग स्थानीय नेताओं को वोट देते हैं, जिन्होंने उनके लिए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारे लोग हर जगह काम कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि हम पांच राज्यों में जरूर जीतेंगे। बीजेपी के खिलाफ एक विरोधी लहर भी है, लोग तंग हो गए हैं। बेरोजगारी से लोग परेशान हो गए हैं। भाजपा ने जो वादे किए थे, वे निभाए नहीं। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लोगों को परेशानी है और लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं।''

कर्नाटक के मुद्दे पर खरगे ने कहा कि सरकार को कुछ समय देना चाहिए और चुनाव के लिए किसी सरकार को बदनाम करना अच्छा नहीं है। ये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे वहीं चलते हैं जहां बीजेपी कमजोर होती है। ऐसा वर्षों से चल रहे है, जहां भाजपा कमजोर होती है तो आईटी की छापेमारी शुरू करा देती है।

कांग्रेस और सपा के नेता मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर आपस में ही जुबानी जंग करते नजर आए। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को तंज कसा, 'विपक्षी दलों के गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए में प्रधानमंत्री के सभी दावेदार हैं। यह भानुमती के कुनबे की तरह है, जल्द बिखर जाएगा।

Latest News

World News