Trending News

UP Election 2022- छठे चरण का मतदान जारी-गोरखपुर में 11 बजे तक 21.89

[Edited By: Vijay]

Thursday, 3rd March , 2022 12:01 pm

गोरखपुर जिले में सुबह सात बजे से ही पूरे उत्साह के साथ मतदान शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक यानी पहले दो घण्टे में 21.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 25.77 प्रतिशत मतदान चौरी चौरा में हुआ एवं सबसे कम मतदान गोरखपुर शहर में हुआ। यहां 17.5 प्रतिशत वोट पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने बूथ पर वोट डाला। मुख्यमंत्री इसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की शिकायतें आई थी लेकिन तुरंत उसे दुरुस्त कर लिया गया।

जिले के सुबह सात बजे से ही लोग घर से निकल कर बूथ पर जाने लगे। चौरी चौरा विधानसभा, सहजनवा विधानसभा, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा, शहर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर लाइन लग गई। कुछ प्रमुख व्यक्तियों ने भी पहले मतदान फिर जलपान को चरितार्थ करते हुए सुबह ही वोट डाला। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने तारामंडल स्थित नक्षत्र शाला बूथ पर अपना वोट डाला उसके बाद कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निभाने रवाना हुए। गैलेंट इस्पात समूह के चेयरमैन सीपी अग्रवाल ने भी सुबह ही अपना वोट डाला। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कजाकपुर प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथों पर बिना मास्क के मतदाताओं को प्रवेश करने से रोका जा रहा था।

इस बात की शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने मास्क के कारण किसी को ना रोकने का निर्देश दिया। सुबह से ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की घंटी बजने लगी। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक पर ईवीएम चालू होने के साथ ही बंद हो गई थोड़ी देर में इसे ठीक कर मतदान शुरू कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूथ पर भी ईवीएम खराब होने से कुछ देर मतदान बाधित होने की सूचना आई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसएसपी सुबह से ही मतदान का हाल जानने क्षेत्र में निकल चुके हैं।

उधर, महराजगंज में 11 बजे तक 21.5 प्रतिशत मतदान हुआ। फरेंदा में 19.5, नौतनवा में 20.5, सिसवा में 18.5, महराजगंज में 25 और पनियरा व‍िधान सभा में 24 प्रत‍िशत मतदाताओं वोट डाले। संतकबीर नगर में सुबह 11 बजे तक 21.22 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मेंहदावल में 17.97, खलीलाबाद में 22.05, धनघटा में 23.66 प्रत‍िशत वोट पड़े।

नौ बजे तक 7.67 फीसद मतदान

गोरखपुर में सुबह नौ बजे तक 7.67 फीसद मतदान हुआ। बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं।

 व‍िधानसभावार मतदान

320 कैम्पियरगंज - 8.25%

321 पिपराइच - 7.25%

322 गोरखपुर शहर- 7.75 %

323 गोरखपुर ग्रामीण -8.25 %

324 सहजनवां - 8%

325 खजनी - 7.33 %

 326 चौरी चौरा - 8.66 %

327 बासगांव - 6.50%

328 चिल्लूपार - 7 %

जनपद गोरखपुर -7.67 %

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डाला वोट

 कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर बस्ती मंडल की 41 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। गोरखपुर में प्रत्याशियों की सर्वाधिक संख्या गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में है तो बांसगांव में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में हैं। गोरखपुर जिले में 109 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 35.91 लाख मतदाता करेंगे। सुबह सात बजे से ही बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर विधानसभा में अपना वोट डाला

विधानसभा क्षेत्रों की यह है स्थिति

320 कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता : 381633

पुरुष मतदाता : 205131

महिला : 177466

अन्य : 36

प्रत्याशियों की संख्या : 13

मतदान केंद्र : 230

 मतदान स्थल : 461

321 पिपराइच विधानसभा क्षेत्र

कुल मतदाता : 406108

पुरुष मतदाता : 220222

महिला : 185837

 

Latest News

World News