Trending News

साउथ सिटी को मिलेगा जाम से छुटकारा

[Edited By: Rajendra]

Wednesday, 7th October , 2020 02:40 pm

साउथ सिटी में ट्रैफिक जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। गोविंद नगर के चावाला मार्केट चौराहा और नंदलाल चौराहा जाम के सबसे बड़े प्वाइंट हैं। पूरा दिन यहां से निकलने वालों को जाम से जूझना पड़ता है। लेकिन, जल्द ही कानपुराइट्स को इससे राहत मिल जाएगी। दोनों ही चौराहा के जाम को खत्म करने के लिए गोविंद नगर स्थित नए और पुराने पुलों को जोड़ता हुआ ओवरब्रिज बनाया जाएगा। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने पुराने पुल और नए पुल से ही एक फ्लाईओवर को जोड़ने की रूपरेखा बनाई है, जो इन दोनों चौराहा को पार करते हुए लोगों को उतारेगा।

मंगलवार को ज्वाइंट टीम ने पांडुनगर स्थित आइटीआइ चौराहा से सर्वे शुरू किया। इसके बाद एक-एक कर सभी जगह पुल बनने की संभावनाओं का निरीक्षण किया गया। इसमें फिलहाल चावला मार्केट और नंदलाल चौराहा पर फ्लाईओवर बनाने की सहमति बनी है। बता दें कि सांसद सत्यदेव पचैरी ने पिछले दिनों कमिश्नर डॉ। राज शेखर को शहर के 6 चौराहा पर जाम लगने की शिकायत के साथ यहां फ्लाईओवर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा था। इस पर कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर दिवाकर शुक्ल की अध्यक्षता में टीम गठित की थी। इसमें सेतु निगम, नगर निगम के अधिकारियों को रखा गया। अब कमिश्नर के सामने पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी।

यहां ओवरब्रिज के लिए सर्वे: पांडुनगर आईटीआई चौराहा, विजयनगर, फजलगंज, जयपुरिया क्रॉ¨सग, नंदलाल चौराहा, सुजातगंज क्रॉ¨सग

सर्वे के बाद चावला मार्केट और नंदलाल चौराहा पर फ्लाईओवर बनाने की सहमति बनी है। गोविंद नगर पुल से 2 लेन जोड़ी जाएंगी। इसके बाद लोग सीधे निराला नगर तक पहुंच जाएंगे। इस संबंध में सेतु निगम एमडी से भी चर्चा हुई है।

राकेश सिंह, जीएम, सेतु निगम।

Latest News

World News