Trending News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे

[Edited By: Rajendra]

Wednesday, 21st June , 2023 01:56 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल । वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत ।

दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर चहुंओर उल्लास है। मंगलवार को भारतीय सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी और जम्मू जिलों में विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया। जवानों ने तन-मन को स्वस्थ रखने में अत्यंत कारगर योग को पूरी तल्लीनता के साथ किया।

सूरत में एक साथ एक लाख लोगों ने योग किया। उधर, भारतीय सेना के अफसरों और जवानों ने कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक योग किया। राजस्‍थान के रेगिस्‍तान में भी जवानों ने आसन लगाए। इस साल इसकी थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' रखी गई है। PM मोदी ने अमेरिका से वीडियो संदेश में कहा, 'योग ग्लोबल स्पिरिट बन गया।' उधर, नेवी ने इस मौके पर 'ओशन रिंग ऑफ योगा' का फॉर्मेशन किया। भारतीय नौसेना के 19 जहाजों पर सवार लगभग 3,500 नौसैनिकों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्रों में योग के राजदूत के रूप में 35000 किमी का सफर तय किया। बांग्लादेश में चटगांव, मिस्र में सफागा, इंडोनेशिया में जकार्ता, केन्या में मोम्बासा, मेडागास्कर में टोमासीना, ओमान में मस्कट, श्रीलंका में कोलंबो, थाईलैंड में फुकेत, मलेशिया में मलक्का और संयुक्त अरब अमीरात में दुबई में पोर्ट कॉल में ये शिप्स मौजूद थे। यहीं से इन्होंने 'ओशन रिंग ऑफ योगा' बनाई। इनमें किल्टन, चेन्नई, शिवालिक, सुनयना, त्रिशूल, तरकश, वागीर, सुमित्रा और ब्रह्मपुत्र शिप्स शामिल हैं।

पिछले आठ साल से PM मोदी देश में लोगों के बीच योग करके योग दिवस मनाते आए हैं। इस बार वे अमेरिका में स्टेट विजिट पर हैं। ऐसे में उन्होंने सुबह वीडियो संदेश जारी करके लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। PM ने बताया कि जिम्मेदारियों के चलते वे अमेरिका में हैं। वे यहां न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लीड करेंगे। यह कार्यक्रम यूएन हेडक्वार्टर के उत्तरी लॉन में भारतीय समयानुसार 5:30 बजे होगा। इसमें 177 देशों के प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं।

PM ने कहा, 'हर साल योग दिवस के अवसर पर मैं किसी ना किसी आयोजन में आप सभी के बीच मौजूद रहता हूं। आपके साथ योग करने का आनंद यादगार रहता है। लेकिन विभिन्न जिम्मेदारियों की वजह से मैं अभी अमेरिका में हूं। इसलिए आप सभी से वीडियो संदेश के जरिए जुड़ रहा हूं। मैं अभी आपके बीच योग नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन योग करने के कार्यक्रम से भाग नहीं रहा हूं। इसलिए आज भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे संयुक्त राष्ट्र यानी UN के मुख्यालय में, एक विशाल कार्यक्रम हो रहा है। मैं उसमें शामिल होऊंगा। भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। याद होगा 2014 में UN जनरल असैंबली में योग का प्रस्ताव आया तो रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया। तब से योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। एक ग्लोबल स्पिरट बन गया है।'

योग दिवस से एक दिन पहले UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि योग न केवल शरीर और मन को जोड़ता है, बल्कि दुनियाभर के लाखों लोगों को भी जोड़ता है। यह चिंता को कम करता है और मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है। भारत की योग डिप्लोमेसी कल्चर के जरिए दुनिया से जुड़ने की कोशिश है। दुनिया के करीब 180 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 2003 से न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर अलायंस 21 जून को योग दिवस पर कार्यक्रम करता रहा है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। ऐसे में योग भारत के लिए उसी तरह से सॉफ्ट पावर के तौर पर काम करता है जैसे पांडा चीन के लिए। सॉफ्ट पावर के जरिए कोई देश किसी दूसरे देश को हथियार और दबदबे की बजाय अपनी संस्कृति के बल पर साथ लाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को इंडियन नेवी ने ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ बनाई। इसके तहत भारतीय नौसैनिक जहाजों ने नेशनल और इंटरनेशनल पोर्ट्स पर जाकर वसुधैव कुटुंबकम का मैसेज दिया। इसमें 3500 नेवी वर्कर्स ने 19 जहाजों में सवार होकर करीब 35 हजार किमी का सफर तय किया।

Latest News

World News