[Edited By: Shashank]
Saturday, 23rd October , 2021 03:09 pm
2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव नजदीक है। इसी कड़ी में कांग्रेस आज से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू कर रही है। प्रतिज्ञा यात्रा एक साथ तीन शहर बाराबंकी, वाराणसी और सहारनपुर से रवाना हुई। बाराबंकी में खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। आज से शुरू हुई यह यात्रा 1 नवंबर तक चलेगी, इस दौरान जनता को कांग्रेस पार्टी की सात प्रतिज्ञाएं बताई जाएंगी। प्रियंका गाँधी 31 अक्टूबर को गोरखपुर में बड़ी रैली करने वाली है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी अवध क्षेत्र को कवर करने वाले वाराणसी से रायबरेली मार्ग पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे है, यह यात्रा वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगी। इसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ, अमेठी जिले शामिल है। जबकि पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ से पार्टी प्रभारी पी एल पुनिया और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को बाराबंकी-बुंदेलखंड मार्ग पर यात्रा की जिम्मेदारी संभल रहे है, यह यात्रा बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगी। इसमें लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन जिले शामिल है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों को कवर करते हुए सहारनपुर-मथुरा मार्ग पर यात्रा की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम कर रहे है। यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगी, इसमें मुजफ्फरनगर, बिजनैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल है।
इस मोके पर कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट में लिखा, "हमारी प्रतिज्ञाएँँ करेंगी सपने पूरे, अब वादे नहीं रहेंगे अधूरे।
हम वचन निभाएंगे, हमारे वचन आम जनमानस के जीवन में बदलाव लाएंगे।"
हमारी प्रतिज्ञाएँँ करेंगी सपने पूरे, अब वादे नहीं रहेंगे अधूरे।
— Congress (@INCIndia) October 23, 2021
हम वचन निभाएंगे, हमारे वचन आम जनमानस के जीवन में बदलाव लाएंगे।#कांग्रेस_की_प्रतिज्ञाएँ pic.twitter.com/9vJHspIxcZ