Trending News

चाचा से नाराज भतीजा, चाचा ने राजा से बांटा दुख

[Edited By: Shashank]

Thursday, 30th September , 2021 06:18 pm

2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले जहां बड़े दल चुनावी समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं, वहीं छोटे दल भी एक दूसरे के साथ एकजुटता बनाने में जुट गए हैं। इसी को देखते हुए आज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने उन्नाव में शिवपाल यादव से मुलाकात की है। फ़िलहाल दोनों ने खुलासा नहीं किया कि आखिर बातचीत में तय क्या हुआ, इसके साथ ही एक दिन पहले शिवपाल यादव से उनके लखनऊ आवास पर ओवैसी, राजभर और चंद्रशेखर ने बातचीत की थी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया लखनऊ से झांसी तक जा रहे थे इस दौरान उन्नाव में उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। राजा भैया जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर नीतियों का बखान कर रहे थे कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कानपुर जाते वक्त उन्नाव में रुके। गाड़ी से उतरते ही राजा भैया से गले गले मिले और हाथ मिलाया फिर बातचीत के बाद शिवपाल सिंह कार में बैठकर रवाना हो गए। शिवपाल सिंह यादव और राजा भैया की हुईबातचीत चर्चा का विषय बन गई है। राजा भैया ने कहा कि शिवपाल यादव से हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। यहां बस औपचारिक मुलाकात हुई है। गठबंधन जब होगा तो सबको बताया जाएगा। वहीं शिवपाल यादव ने भी किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है।

वहीं, कानपुर लखनऊ हाईवे से दोनों नेताओं की मुलाकात से ठीक कुछ देर पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुक्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर के लिए रवाना हुए थे। उनके चाचा शिवपाल को उम्मीद थी कि वह उन्नाव में रुकेंगे, लेकिन भतीजा बिना रुके सीधे कानपुर निकल गए। अखिलेश यादव ने भी कन्नौज में कहा था कि सभी छोटे और क्षेत्रीय दलों से बात हो रही है।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण शिवपाल सिंह यादव के आवास पर बुधवार को पहुंचे थे, करीब घंटेभर सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी तक गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की कोई औपचारिक खबर नहीं आई है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लगातार सपा के साथ गठबंधन की पहल करते रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थितियां साफ नहीं हो पाई है। अब फैसला अखिलेश यादव को करना है।

Latest News

World News