[Edited By: Vijay]
Thursday, 10th March , 2022 08:38 amUP Vidhan Sabha Chunav 2022 Result: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। UP के शुरुआती 26 मिनट के रूझानों में भाजपा ने लगाया शतक, सपा भी 50 के पार
योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पीछे
योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पीछे चल रहे हैं। प्रतापगढ़ के कुंडा से राजा भैया आगे चल रहे हैं। यूपी के शुरुआती 26 मिनट के रूझानों में भाजपा ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सपा भी 60 सीटों पर पहुंच गई है।
इटावा की जसवंत नगर सीट से शिवपाल यादव पीछे। यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्य, धनंजय सिंह और राजा भैया आगे
गोरखपुर-बस्ती मंडल में मतगणना शुरू
गोरखपुर-बस्ती मंडल में मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना कराई जा रही है। अमेठी में चारों विधानसभाओं पर मतगणना शुरू हो गई है। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित दो महाविद्यालयों में मतगणना होनी है। अमेठी जनपद के चारों विधानसभाओ मे हुए चुनाव के फैसले का लोगों का इंतजार है।