Trending News

नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी - राहुल गांधी

[Edited By: Rajendra]

Wednesday, 9th August , 2023 01:20 pm

संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी की स्पीच के साथ शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने स्पीकर से कहा- सबसे पहले मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मेरी सांसदी बहाल की। पिछली बार जब मैं बोला तो थोड़ा कष्ट भी पहुंचाया। इतनी जोर से अडाणीजी पर फोकस किया कि जो आपके सीनियर नेता हैं, उन्हें थोड़ा कष्ट हुआ। जो कष्ट हुआ उसका असर शायद आप पर भी हुआ। इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने सिर्फ सच्चाई रखी थी। आज जो मेरे भाजपा के मित्र हैं। आज आपको डरने की जरूरत नहीं है। आज मैं अपना भाषण अडाणीजी पर नहीं बोलने जा रहा हूं। आप शांत रह सकते हैं। मेरा भाषण आज दूसरी डायरेक्शन में जा रहा है। रूमी ने कहा था कि जो शब्द दिल से आते हैं, वो शब्द दिल में जाते हैं। आज मैं दिमाग से नहीं बोलना चाहता, आज मैं दिल से बोलूंगा। मैं आज आप लोगों पर इतना आक्रमण नहीं करूंगा। एक-दो गोले जरूर मारूंगा। आप रिलेक्स कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने आज मणिपुर पर बोलते हुए संसद में कुछ ऐसा कहा कि हंगामा मच गया। सत्तापक्ष की तरफ से पहले किरेन रिजिजू फिर स्मृति ईरानी ने उनसे माफी मांगने को कहा। दरअसल राहुल ने कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मणिपुर ने मारा है। हिंदुस्तान का कत्ल किया है... इतना सुनते ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोका। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने आज सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर बात की है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि 7 दशक से ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी का रहा... राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। कई सदस्य वेल में आ गए। स्पीकर ने उन्हें शांत किया। राहुल ने आगे कहा कि भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है दिल की आवाज है उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर ने की है। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हैं। मैं आदर से बोल रहा हूं, एक मेरी मां यहां बैठी है आपने दूसरी मां को वहां मणिपुर में मारा है। पहले आपने मणिपुर में केरोसिन फेंका और चिंगारी लगा दी और अब आप हरियाणा में कर रहे हो। आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो। इसी पर स्मृति इरानी भड़क गईं।

कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही... भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी। इस बात का संदेश पूरे देश में दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है मेरे देश का अंग है। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं- दो लोगों की सुनते हैं। राहुल ने कई बार ये बात दोहराई। स्पीकर ने कई बार राहुल को रोका लेकिन वह नहीं रुके। माननीय सदस्य यह आपका गलत तरीका है, इस तरह का व्यवहार मत कीजिए... स्पीकर ने राहुल को टोका।

राहुल ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता मेघनाद और कुंभकर्ण। वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी। लंका को नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था। इससे पहले राहुल ने अहंकार और नफरत की बात करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया मगर आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भाग में बांट दिया है, तोड़ दिया है। मैंने मणिपुर में रिलीफ कैंप में महिलाओं से बात की... इतने में सत्तापक्ष के सदस्य खड़े हो गए। दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। राहुल ने कहा कि वहां मैंने महिलाओं, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आज तक नहीं किया। एक महिला से मैंने पूछा कि बहन क्या हुआ आपके साथ? कहती है- मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा, मेरे सामने उसे गोली मारी है। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। किसी ने झूठ कहा तो राहुल ने कहा कि झूठ आप बोलते हैं मैं नहीं। शेम-शेम के नारे गूंजने लगे। मुझे डर लगा सब कुछ छोड़ दिया।

राहुल ने कहा कि दूसरे कैंप में एक महिला सामने आई। मैंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। जैसे ही मैंने सवाल पूछा, वैसे ही वो कांपने लगी। उसने अपने दिमाग में वो दृश्य देखा और वो बेहोश हो गई। मेरे सामने कांपती हुई बेहोश हो गई। मैंने सिर्फ दो उदाहरण दिए हैं। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है।

स्मृति ईरानी ने कहा- आप इंडिया नहीं हैं। आपकी पीठ पर, आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक बर्ताव आज देखा गया, उसका खंडन करती हूं। पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात की। कांग्रेस पार्टी यहां तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर तालियां पीटती हैं, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है।

मैं आज हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं। मणिपुर खंडित-विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंग है। इन्हीं के अलायंस का सदस्य यहीं है कि जिन्होंने तमिलनाडु में कहा कि भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत। राहुल के अंदर हिम्मत हो तो वो अपने साथी के बयान का खंडन करें। कांग्रेस के एक साथी ने कश्मीर में रेफरेंडम की बात की। आप में हिम्मत हो तो कश्मीर को देश से अलग करने की साजिश में उसका क्या रोल है, आप बताएं। आप भारत नहीं हैं।

Latest News

World News