Trending News

सर्वे में CM योगी का जलवा, बने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 22nd January , 2021 12:30 pm

नई दिल्ली-देश में कोरोना महामारी और किसान आंदोलन को लेकर घमासान जारी है। इस बीच एक निजी टीवी चैनल ने एक सर्वे किया। जिससे देश की जनता का मिजाज जाना गया और ये भी पता चला है कि जनता को सबसे ज्यादा किस मुख्यमंत्री का काम पसंद है और मोदी पर लोगों को कितना भरोसा है। इसके अलावा इस सर्वे से ये भी पता चल रहा है कि अगर अभी देश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है। सर्वे में बताया गया है कि सबसे लोकप्रिय सीएम के रूप में देश की जनता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद करती है।

सर्वे में सबसे अधिक 25 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंसद किया और माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। ये सर्वे 3-13 जनवरी के बीच हुआ जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछे गए। पसंदीदा सीएम की रेस में सबसे ऊपर यूपी के सीएम हैं तो दिल्ली सीएम और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भी इस रेस में शामिल हैं। मगर सर्वाधिक में शामिल 25 फीसदी लोगों ने माना कि, अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अच्छा काम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। यही सवाल अगस्त 2020 में भी किया गया था,तब भी 24 फीसदी लोग उन्हें पसंद कर रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि योगी ने अपने कामकाज से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।

दिल्ली सीएम का नंबर दूसरा

सर्वे में दूसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है। सर्वे में शामिल करीब 14 फीसदी लोगों ने उन्हें बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री माना है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 8 फीसदी अंक मिले हैं। यानि ममता बनर्जी तीसरे नंबर पर हैं और 8 फीसदी लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी अच्छा काम कर रही हैं। ममता बनर्जी के लिए ये खबर राहत वाली हो सकती है क्योंकि बहुत जल्द बंगाल में चुनाव होने वाले हैं।

मोदी का जलवा कायम

वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी लोकप्रिय है और सर्वे में शामिल 74 फीसदी लोगों को पीएम मोदी का काम अच्छा या बहुत अच्छा लगता है. सर्वे की मानें तो अगर आज देश में चुनाव होते हैं तो 41 फीसदी वोट और 321 सीटों पर एनडीए का कब्जा हो सकता है। वहीं यूपीए 27 फीसदी वोटों के साथ 93 सीटों पर रह सकती है। वहीं अन्य को 129 सीटें मिल सकती हैं। बता दें, 3-13 जनवरी के बीच चले सर्वे में 19 राज्यों के 97 लोकसभा क्षेत्रों और 194 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 12,232 लोगों ने हिस्सा लिया।

मोदी पर जनता का भरोसा

कोरोना महामारी और किसान आंदोलन के बीच हुए एक ताजा सर्वे में कहा जा रहा है कि देश की जनता को आज भी मोदी सरकार पर भरोसा है और पीएम मोदी की अगुवाई में अकेले बीजेपी 291 सीटें हासिल करती है। वहीं बात अगर कृषि कानूनों की करें तो 3-13 जनवरी के बीच हुए सर्वे में अधिकतर लोग सरकार के साथ हैं और कोरोना वैक्सीन पर सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लोग खुश हैं।

Latest News

World News