Trending News

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आने पर भी कर रहे हैं रैली

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 8th April , 2021 01:45 pm

लखनऊ-कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम योगी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री Covid+ व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़ें दे रहा है। खबरों के अनुसार लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।

प्रियंका ने आगे लिखा कि जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता का है, वो खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

 

Latest News

World News