Trending News

उत्तर प्रदेश का पहला रामायण थीम पार्क कानपुर में शुरु

[Edited By: Shashank]

Tuesday, 28th September , 2021 01:59 pm

उत्तर प्रदेश के पहले रामायण थीम पार्क की शुरुआत हुई। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर यानि सोमवार को कानपुर में रामायण थीम पार्क का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। पार्क में त्रेतायुग के दर्शन डिजिटली होंगे, श्रीराम का जीवन, तुलसीदास का जीवन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड को डिजिटली देखा और जा सकता है। डिजिटली एक किताब तैयार की गई, इसमें लोग सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं। पन्ने पलटने के लिए सेंसर भी लगाए गए हैं।

सीता रसोई और लव-कुश आश्रम के भी दर्शन

थीम पार्क के निर्माण से जुड़े मुकुल रावत ने डिजिटल सुंदर कांड और हनुमान चालीसा को 5 महीने की मेहनत के बाद तैयार किया है। तैयार की गई मूवी खुद ही उन्होंने पूरी डिजाइन की है। मूवी में कानपुर से लेकर चित्रकूट और सरयू के घाटों के अद्भुत नजारों को दिखाया गया है। कनक मंदिर, भारद्वाज ऋषि के आश्रम के अनछुए पहलुओं, बिठूर स्थित सीता रसोई और लव-कुश आश्रम के भी दर्शन मूवी के माध्यम से होंगे। इसके अलावा श्रीराम और सीता ने जहां-जहां अपना जीवन व्यतीत किया, उन सभी को मूवी में दिखाया गया है।

निर्माण 3 साल में करीब 6 करोड़ रुपए से किया गया

कानपुर के मोती झील स्थित तुलसी उपवन पार्क में इसका निर्माण 3 साल में करीब 6 करोड़ रुपए से किया गया है। इसमें साढ़े 3 करोड़ रुपए, भगवान श्रीराम के जीवन को डिजिटली दिखाने के लिए खर्च किए गए हैं। थीम पार्क के इनडोर हॉल में 4 बड़ी स्क्रीनों पर 15 मिनट की पूरी स्टोरी में श्रीराम के जन्म से लेकर उनके वनवास तक के जीवन को दिखाया गया है। इसमें चित्रकूट और अयोध्या को भी दिखाया गया है। बड़े स्क्रीन पर श्रीराम के जीवन के साथ रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास के जीवन को भी दिखाया गया है। मूवी में दर्शाया गया है कि कैसे अपने बचपन के नाम 'रामबोला' से लेकर तुलसीदास बनने तक के सफर तुलसी जी ने पूरा किया। इसके बाद तुलसी जी ने कब चित्रकूट में बैठकर रामचरित मानस लिखी। मूवी में यह बेहतर तरीके दर्शाया गया है। सोमवार को ट्रायल के दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले और कमिश्नर डॉ राज शेखर मौजूद रहे।

 

Latest News

World News