Trending News

यूपी- बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पर अहम बैठक आज,तय हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम

[Edited By: Vijay]

Monday, 10th January , 2022 11:27 am

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तिथियों को घोषित होने और अधिसूचना लागू होने के बाद पार्टियां चुनाव को लेकर मंथन में जुट गई है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशियों के चयन और उनके नामों को तय करने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। आज 24 सदस्य चुनाव समिति की अहम बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होने के साथ ही पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों को तय कर दिए जाने की संभावना है।

पार्टी के सूत्रों की माने तो या बैठक शाम 4 बजे से बुलाई गई है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ ही संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, बृजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, अरुण सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज,संजीव चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

कोरोना के हालातों को देखते हुए शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने क उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री समेत, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, गृह सचिव समेत तामम लोग मौजूद हुए। कोरोना की स्थिति जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में युवाओं के वैक्सीनेशन में रफ्तार लाने की बात कही।

Latest News

World News