Trending News

यूपी के सीएम और छत्तीसगढ़ के सीएम एक-दूसरे के खिलाफ अड़े

[Edited By: Shashank]

Monday, 4th October , 2021 01:49 pm

किसान आंदोलन के दौरान 9 लोगों की मौत के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या की घटना से छत्तीसगढ़ में भी आक्रोश देखा जरा है। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों ने इस घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह लखीमपुर खीरी के तिकुनिया के लिए रवाना होने वाले थे, इसकी जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रोकने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उतार प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा "उत्तरप्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है। क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं? अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार?" मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश में घुसने की कोशिश करेंगे।

लखनऊ हवाई अड्‌डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उतरने की अनुमति नहीं मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री बघेल की दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने की कोशिश होगी। मुख्यमंत्री का विमान सुबह ही रायपुर हवाई अड्‌डे पर पहुंच गया था मगर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एयरपोर्ट अथारिटी को जारी पत्र सामने आया, भूपेश बघेल ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा, "इस घटना के बाद क्या लोग संवेदना व्यक्त करने नहीं जा सकते। घटना की जानकारी लेने नहीं जा सकते। आपकी मानसिकता क्या है। जिस कानून व्यवस्था की बात को लेकर भाजपा यूपी की सत्ता में आई थी, उसकी सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। योगी आदित्यनाथ के कंट्रोल में कुछ नहीं रहा। उनके लोग ही किस प्रकार से कर रहे हैं यह पूरा देश देख रहा है।"

Latest News

World News