Trending News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजनीतिक दिग्गजों ने किया नमन

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 30th January , 2021 02:19 pm

दिल्ली-महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीए्म नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट जाकर बापू के चरणों में सिर नवाया और उनको याद किया। इस दौरान सभी ने कुछ देर वहां बैठकर बापू के भजनों का कीर्तन भी किया। बापू की पुण्यतिथि पर देश के तमाम दिग्गज नेता उन्हें याद कर नमन कर रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।'

पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा कि 'महान बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते आ रहे हैं।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मौके बापू की पुण्यतिथि के मौक पर उन्हें याद किया। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश प्रशासन के कई वरिष्ठ लोग भी मौजूद रहे। बता दें कि आज महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश बापू को याद कर रहा है। 30 जनवरी को 1948 को नाथूराम गोडसे ने बापू को गोलियों से छलनी कर दिया। महात्मा गांधी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं।

Latest News

World News