नई दिल्ली-चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के 24 वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बन गए हैं। उन्होंने सुनील अरोड़ा की जगह ली है, जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो गया। सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई 2022 तक रहेगा । उनके कार्यकाल में देश में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश सहित इन सभी राज्यों में चुनाव बेहतर ढंग संपन्न कराने की चुनौती अनुभवी चंद्रा के सामने होगी।
बता दें गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त होने जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई में समाप्त होगा। चंद्रा को लोकसभा चुनाव के पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 14 मई 2022 को पदमुक्त होंगे।
सुशील चंद्रा 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। वे महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में कई उच्च पदों पर रह चुके हैं। इंटरनेशनल टैक्सेशन इस विषय में उन्हें महारत हासिल है। इससे पहले भारतीय रेवेन्यू सेवा से आने वाले टी. एस. कृष्णमूर्ति भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी बन चुके हैं। सुशील चंद्रा ने अपनी पढ़ाई रुड़की विश्वविद्यालय से की है। देहरादून के डीएवी कॉलेज से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की है।
कई शीर्ष पदों पर काम कर चुके सुशील चंद्रा
सुशील चंद्रा सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (के चेयरमैन भी रहे हैं। आईआरएस अधिकारी रहते हुए सुशील चंद्रा यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कई अहम पदों पर तैनात रहे हैं। मुंबई में डायेरक्टर पद पर रहे चुके हैं। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी काम किया है। वहां वो महानिदेशक (इन्वेस्टिगेशन ) के पद पर तैनात थे। आईआईएम बेंगलुरु, व्हार्टन जैसे शीर्ष संस्थानों से चंद्रा ने अलग-अलग तरह का प्रशिक्षण भी लिया है। उन्हें इंटरनैशनन टैक्शेसन का अच्छा जानकार माना जाता है।