Trending News

सावन के सोमवार शुरू, यहां जानिए राशि के अनुसार शिव पूजा के लाभ

[Edited By: Admin]

Monday, 22nd July , 2019 12:15 pm

आज सावन का पहला सोमवार है। पुरुष हो या महिलाएं हर एक व्यक्ति इस पावन महीने का इंतजार करता है। ऐसे तो पूरे साल आप पूजा-पाठ करते हैं लेकिन सावन में भगवान शिव की अराधना करने का खास महत्व है। आज के दिन घर की महिलाएं हो या पुरुष सभी व्रत रखते हैं। भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है। इसका पहला सोमवार 22 जुलाई को है। मान्यता है कि सावन में सोमवार का व्रत रखने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।

सावन का सोमवार शिवजी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन माना गया है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पूजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। आपको बता दें कि इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। तीसरे सोमवार में त्रियोग का संयोग बनेगा। हरियाली अमावस्या पर पंच महायोग का संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 125 वर्षों के बाद बन रहा है। नाग पंचमी विशेष संयोग में मनाई जाएगी।

Related image

इन मंत्रों का करें जाप
ॐ नमः शिवाय, ॐ गं गणपतये नमः और ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः का जाप करें

Related image

श्रावण मास में आने वाला हर सोमवार बेहद विशेष होता है और आज पहला सोमवार है। इस दिन शिव के निमित्त कुछ खास उपाय करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन सावन के सोमवार का व्रत खासतौर से कुंवारी कन्याओं के लिए काफी फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से उन्हे एक श्रेष्ठ जीवनसाथी मिलता है। इसके साथ ही अगर आप सोलह सोमवार के व्रत शुरू करने के बारे में लंबे समय से सोच रहे थे तो आज का दिन इस व्रत को शुरू करने के लिए सबसे शुभ है। जो भी सावन महीने के सोमवार का व्रत करता है उन्हे मनोवांछित फल की प्राप्ति ज़रूर होती है।

Image result for सावन का पहला सोमवार 2019

सावन के पहले सोमवार पर इन मंत्रों के साथ कौन से वो विशेष उपाय करें जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सके। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

आज सावन का सोमवार बेहद शुभ फलदायी है। अपनी जिंदगी में खुशहाली के लिए आज आपको शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा आपको आज अघोर मंत्र का 11 बार जाप करना है। ये मंत्र है –
ऊं अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्य।

वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

Image result for सावन का पहला सोमवार 2019

वृष राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य संबंध में प्रेम बनाए रखना चाहते हैं तो आज शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही आपको पूरे श्रावण मास भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ये मंत्र है – ‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।।
वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

मिथुन राशि
अगर आप चाहते हैं कि आप हर वक्त गुड फील करते रहे तो आज भोलेनाथ को तांबे का पत्ता अर्पित करें। साथ ही आपको भगवान शिव के ‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’।। मंत्र का 108 बार जाप भी करना चाहिए। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ही ये
उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

कर्क राशि
अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस नई ऊँचाईयों को छूए और सफलता के नए आयाम स्थापित करें तो आज भगवान शिव को चावल अर्पित करें। साथ ही आज आपको ‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’।। के मंत्र का जाप भी करना चाहिए। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

Image result for सावन का पहला सोमवार 2019

सिंह राशि
अगर आप किसी नये ज्ञान की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाकर पूजा अर्चना करें। इसके साथ ही आप शिव शंभू के इस मंत्र का 21 बार जाप भी करें। ये मंत्र है-
‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

कन्या राशि
अगर मन हमेशा अशांत रहता है तो आज अपने चित को शांत रखने के लिए आप भगवान शंकर के निमित्त एक खास उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना है। साथ ही आपको शिवजी के त्र्यम्बकं मंत्र का जाप 31 बार करना चाहिए। ये मंत्र इस प्रकार है।
‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥‘

वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Image result for सावन का पहला सोमवार 2019

तुला राशि
दाम्पत्य संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए आज आप शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें। साथ ही शिव के इस मंत्र का 51 बार जाप करें। ‘ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।। इससे आपका रिश्ता बिना किसी उतार चढ़ाव के Smoothly आगे बढ़ता रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।
वृश्चिक राशि
अगर आपको किसी से प्यार है और उन्हे बनाना चाहते हैं अपना जीवनसाथी तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आप एक लोटा जल लेकर उसमें शहद की एक बूंद डालें इसके बाद इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही शिवजी के इस मंत्र का जाप 11 बार करें जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।
चिदाकाशमाकाश वासं भजेऽहं’।।

वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Image result for सावन का पहला सोमवार 2019

धनु राशि
आज के दिन भगवान शंकर को चंदन अर्पित करें। आपकी वो हर इच्छा पूरी होगी जो आपके मन में है। साथ ही आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का जाप भी करना है। ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते
आयुःप्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं
वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय
पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊँ’
सम संख्याम सावित्रीम् जपेत्-
ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात ।।

 वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Image result for सावन का पहला सोमवार 2019

मकर राशि
नौकरी से संबंधित कोई परेशानी है या फिर नई नौकरी की तलाश है तो आज शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करें। इसके साथ ही आपको‘ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ’।। इस मंत्र का जाप 111 बार करना है। इससे आपकी नौकरी संबंधित सभी परेशानियों का हल होगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

कुंभ राशि
आज आप गोले से बनी किसी मिठाई से भोलेनाथ को भोग लगाएं। और ‘ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।। इस मंत्र का 21 बार जाप करें। आपकी सुख समृद्धि में बढ़ोतरी निश्चित रूप से होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

मीन राशि
अगर आप जिंदगी में मिल रही तरक्की से खुश हैं और उस सफलता को बरकरार रखना चाहते हैं तो शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं। साथ ही शिव के इस मंत्र का जाप करें।
‘ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’।। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ही ये उपाय विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं ।

Latest News

World News