Trending News

नेहरू को अपराधी बताकर साध्वी प्रज्ञा ने किया शिवराज का समर्थन, कांग्रेस पर 'ताबड़तोड़ जुबानी हमले'

[Edited By: Admin]

Tuesday, 20th August , 2019 03:49 pm

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों का भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने समर्थन किया है। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को अपराधी की संज्ञा दी है। कहा कि 'हमारे भारत को जो भी पीड़ा पहुंचाएगा, हमारे भारत को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा, वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें कोई शक नहीं'।

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा में सदस्यता अभियान के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर में धारा 370 लगवाने पर अपराधी कहा था, जिसके बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि बाद में भोपाल आकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू को लेकर उन्होंने जो कुछ भी ओडिशा में कहा, वह तथ्यों के आधार पर कहा। हालांकि साध्वी प्रज्ञा से जब पूछा गया कि कांग्रेस धारा 370 का विरोध कर रही है तो उनका कहना था जो लोग प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर गर्व कर रहे हैं वह देश भक्त हैं। जो नहीं वह देश के विरुद्ध है।

Image result for साध्वी प्रज्ञा नेहरू

साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान में कहा कि इसके बाद जो देशभक्त हैं उनकी श्रेणी अलग हो चुकी है. देशभक्त उल्लास मना रहे हैं और जो रो रहे हैं वह देश भक्त तो हो ही नहीं सकते. धारा 370 और 35 ए हटने पर जो लोग खुश हैं, हमारे देश पर गर्व कर रहे हैं, जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गर्व कर रहे हैं वह देशभक्त हैं. उन्होंने कहा कि यह परिभाषा इस बार सिद्ध हो गई है कि कौन देश के साथ है और कौन देश के विरुद्ध है'।

Latest News

World News