Trending News

कृषि कानून के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति से राकेश टिकैत ने लगाई गुहार

[Edited By: Shashank]

Friday, 24th September , 2021 07:14 pm

कृषि कानून के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति से राकेश टिकैत ने लगाई गुहार

राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के नेता ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय किसानों की समस्या पर चर्चा करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति बाइडेन से समर्थन मांगते हुए, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने दावा किया कि विवाद से घिरे हुए नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री अभी भी नए कृषि कानूनों पर पुनर्विचार करने को राज़ी नहीं है।

टिकैत ने कहा अमेरिका में भारतीय को वाहनों पर 'किसानों' का झंडा लगाना चाहिए

राकेश टिकैत ने अमेरिका में रहने वाले भारत के लोगो से शनिवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की भी अपील करी है। टिकैत ने एक वीडियो संदेश में कहा “हम अमेरिका में रहने वाले सभी भारतीयों से अपील करते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर यानी शनिवार को एक कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क में होंगे इस दौरान अमेरिका में रहने वाले सभी भारतीयों को अपने निजी वाहनों पर 'किसानों' का झंडा लगाना चाहिए और 'नो फार्मर नो फूड' का बैनर लगाना चाहिए और किसानों के समर्थन में कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए। नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को शुरू हुए करीब 10 महीने हो चुके हैं और आंदोलन के दौरान हमारे 750 से अधिक किसान मारे गए लेकिन केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री अभी भी नए कृषि कानूनों पर पुनर्विचार करने को राज़ी नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नवंबर 2020 से दिल्ली के तीन सीमावर्ती स्थलों सिंघू, टिकरी और गाजीपुर में सैकड़ों किसान डेरा डाले हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि तीन विवादित कृषि कानूनों को निरस्त किया जाए और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी दी जाए। टिकैत दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में अपने भारतीय किसान यूनियन का नेतृत्व कर रहे हैं।

मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर

प्रधान मंत्री मोदी बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका रवाना हुए जहाँ उन्हें बिडेन और कमला हैरिस सहित अन्य के साथ बैठक में शामिल होंगे। प्रधान मंत्री का शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Latest News

World News