Trending News

मुलायम सिंह यादव से राजा भैया की मुलाकात, पुराने रिश्तों को ताजा कर, क्या कुछ नया करने की है तैयारी ?

[Edited By: Vijay]

Thursday, 25th November , 2021 01:33 pm

यूपी सरकार में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की।दोनो के रिश्तें आज के नही बल्कि वर्षों पुराने है ..दोनो कि मुलाकात का कुछ तो पर्याय है ही पर क्या ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा फिलहाल मुलाकात के बाद राजा भैया ने कहा कि वह जन्मदिन की बधाई देने आए थे। नेताजी हमारे पूज्य हैं। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे लेकिन अभी सपा से गठबंधन पर बात नहीं हुई है। जब समय आएगा तब गठबंधन पर भी बात होगी पर आज की मुलाकात का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है।

राजा भैया करीब 15 मिनट तक मुलायम सिंह यादव के पास बैठे। उन्होंने कहा कि मैं सपा संरक्षक के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। मैं 22 नवंबर को लखनऊ से बाहर था इसलिए तब मुलाकात नहीं हो सकी थी।

मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक से लखनऊ में भेंट की। विधायक के रूप में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपनी पार्टी जनसत्ता दल राजनैतिक का गठन करने वाले राजा भैया ने आज मुलायम सिंह यादव से भेंट के बाद अपनी सफाई भी दी।

लखनऊ में गुरुवार को प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। करीब आधा घंटा की इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर न देखा जाए। इसके कोई दूसरे निहितार्थ भी न निकाले जाएं।

विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि वह हमेशा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उनसे मिलकर शुभकामनाएं देते रहे हैं। वह इस बार लखनऊ से बाहर होने के कारण जन्मदिन पर शुभकामनाएं नहीं दे पाया था। इसी कारण आज मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस मुलाकात के बाद राजा भैया ने ट्वीट भी किया है।

Latest News

World News