Trending News

गायों को लेकर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 21st December , 2020 12:47 pm

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के ललितपुर के गौशाला में गायों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चिंता जताई है। साथ ही अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हुए कहा है कि गौशाला निर्माण के लिए सरकार के प्रयास विफल हुए हैं। उन्होंने कहा है कि गायों की भलाई के नाम पर गौवंशो की दुर्दशा हो रही है। प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में लागू गोधन न्याय योजना को यूपी में भी लागू करने की बात कही है।

प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि ललितपुर में गायों के शव को देख कर मन विचलित हुआ। गायों की तस्वीरों से लग रहा कि चारा-पानी न मिलने से उनकी मौत हुई। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गायों की मरने की तस्वीरें आ रही हैं। गौशाला निर्माण के लिए सरकार के प्रयास विफल साबित हुए हैं। गायों की भलाई के नाम पर गौवंशो की दुर्दशा हो रही है। अधिकारियों-गौशाला संचालकों के भ्रष्टाचार से गायें मर रही हैं। आवारा पशुओं से सभी किसानों को बड़ा आर्थिक नुक़सान हो रहा है। गांधी जी भी गाय को करुणा का काव्य मानते थे। गाय करोड़ों भारतीयों की मां है। गायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधन न्याय योजना लागू की है। यूपी सरकार भी छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना से प्रेरणा ले सकती है।

Latest News

World News