Trending News

फिरोजबाद में शक्ति संवाद कार्यक्रम में किये गये वायदों के बारे में बोला प्रियंका गांधी ने

[Edited By: Vijay]

Wednesday, 29th December , 2021 05:38 pm

प्रियंका गांधी वाड्रा ने फीरोजाबाद के सिरसागंज में नारा लगवाकर शुरू किया महिला संवाद। महिलाओं की भीड़ से आई श्वेता ने पूछा आपके वादे की गारंटी क्या है।

 इस पर प्रियंका बोलीं इसीलिए मैं चाहती हूं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है। इसे बदलें। हम अपनी घोषणाएं पूरी करने का वचन दे रहे हैं। हम गारंटी कार्ड घर घर भेज रहे हैं। गृहणी नेहा ने कहा कि प्रियंका जी ने महिलाओं के लिए नारा दिया है। समस्याएं तो तब खत्म हो जाएंगी जब आप सत्ता में आएंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने। गांव में महिलाओं के लिए रोजगार देने और महिलाओं के संम्मान की बात छेड़ी।

फीरोजाबाद केसिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान पर प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंच चुकी हैं। ढोल बजाकर स्वागत हो रहा है। कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा मक्खनपुर के तुर्किया पहुंच गइ हैं। तुर्किया में सितारा देवी के घर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने चूड़ी सजाने की जानकारी ली। साथ बैठकर उनके कपड़े तह किया। प्रियंका के अपनत्व से स्थानीय महिलाएं गदगद हो गईं।

उधर फीरोजाबाद की महिलाएं प्रियंका गांधी वाड्रा की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच चुकी हैं। चार सौ फीट लंबा रैंप इंतजार कर रहा है। बस कुछ ही देर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सिरसागंज पहुंचने वाली हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे से साथ चुनावी समर में उतरी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को सिरसागंज में सुहागनगरी की महिलाओं से संवाद करने वाली हैं। इसके लिए चार सौ फीट का रैम्प बनाया गया है, जिसके तीन तरफ महिलाएं बैठेंगे।

मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। प्रदेश की सियासत में कांग्रेस को नई धार देने में जुटी प्रियंका गांधी का फिरोजाबाद जिले में पहला कार्यक्रम है। गिरधारी इंटर कालेज मैदान में हो रहे कार्यक्रम में सुबह 12 बजे से महिलाएं पहुंचनी शुरू हो गइ थीं। महिलाओं की संख्या देखकर कांग्रेसियों में उत्साह है। प्रियंका गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग से कार्यक्रम में पहुंचने वाली हैं। लगभग दो घंटे का संवाद कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे लखनऊ एक्सप्रेस वे से यमुना एक्सप्रेस होते हुए आगरा आएंगी। यहां वे वाल्मिकी समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।संवाद में जिले भर की महिला डाक्टर, अधिवक्ता, छात्राएं और अन्य महिलाएं शामिल हुइ हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election) में कांग्रेस की नजर आधी आबादी पर है. कभी महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किए जा रहे हैं तो कभी लड़कियों के लिए मैराथन.

इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज 29 दिसंबर को फिरोजबाद में 'महिला सशक्तिकरण महाअभियान' के तहत 'शक्ति संवाद' किया. एक लड़की के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, हम अपने वादों की गारंटी दे रहे हैं, उस पर एक नंबर है. अगर हम सरकार में आकर अपने वादे पूरा ना करें तो आप हमसे सीधा सवाल कर सकते हैं.

फिरोजाबाद के गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में प्रियंका की सभा में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने महिला घोषणा पत्र के जरिए वादा किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य में सरकारी नौकरी में 40% महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा. साथ ही चुनावी टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी.

लड़की हूं, लड़ सकती हूं

इससे पहले यूपी में ' लड़की हूं लड़ सकती हूं' ('Ladki hoon, lad sakti hoon') मुह‍िम के तहत मंगलवार को कांग्रेस की ओर से लखनऊ में महिला मैराथन दौड़ की शुरुआत की गई. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया. बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कांग्रेस के चुनावी कैंपेन ''लड़की हूं लड़ सकती हूं'', का थीम सॉन्ग लॉन्च किया था.

Latest News

World News