Trending News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल रहेंगे कानपुर शहर में – जानिये पूरा कार्यक्रम

[Edited By: Vijay]

Monday, 27th December , 2021 12:47 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कानपुर में 12,600 करोड़ रुपये की मेट्रो व बीपीसीएल की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह शहर में करीब सवा चार घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री करीब सवा दस बजे आएंगे और ढाई बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। इस दौरान वह निराला नगर मैदान में रैली को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कानपुर में आइआइटी के 54वें दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 11,076 करोड़ रुपये की कानपुर मेट्रो परियोजना का लोकार्पण करेंगे। वह आइआइटी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में गीतानगर स्टेशन तक सफर भी करेंगे। निराला नगर मैदान से हरी झंडी दिखाएंगे। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में पिछले दो वर्ष से कार्य चल रहा है। मेट्रो का प्राथमिक कारिडोर तैयार होकर पूरा हो चुका है। इसमें आइआइटी से मोतीझील तक नौ स्टेशन हैं। वैसे, कानपुर मेट्रो के प्रोजेक्ट में कारिडोर एक में आइआइटी से नौबस्ता तक का रूट बनेगा। कारिडोर दो में सीएसए से बर्रा आठ तक का रूट होगा।

प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम

-10.25 बजे : चकेरी एयरफोर्स स्टेशन आएंगे। 10 मिनट बाद रवाना होंगे।

-11.00 बजे : हेलीकाप्टर से आइआइटी पहुंचेंगे और दीक्षा समारोह में भाग लेंगे।

-11.20 बजे : दीक्षा समारोह से निकलेंगे और 12.25 बजे 12.25 आइआइटी मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे।

-12.30 बजे : स्टेशन पर माडल का निरीक्षण करेंगे और दो मिनट बाद ट्रेन में सवार होंगे।

-12.50 बजे : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

-12.55 बजे : निराला नगर के लिए रवाना होंगे। 1.20 बजे पहुंच जाएंगे।

-1.40 बजे तक : जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और पांच मिनट बाद मंच पर पहुंचेंगे।

-2.45 बजे : प्रधानमंत्री रैली स्थल से चकेरी एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। 3.20 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

                    

पीएम के दौरे के मद्देनजर कल शहर में रहेगा रुट डायवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 दिसंबर को कानपुर आगमन को लेकर तैयारियां ज़ोरो शोरो से शुरू है.....इसी कारण रावतपुर से 11:30 बजे सुबह से 12:30 बजे दोपहर तक 1 घंटे के लिए यातायात मार्ग परिवर्तित किया जाएगा...... जिन्हें रावतपुर से कल्याणपुर की ओर जाना है वह रावतपुर से दाहिने मुड़कर कंपनी बाग कर्बला गंगा बैराज होकर मंधना  और कल्याणपुर जा सकेंगे...... इसी तरह जिन्हें विजयनगर फजलगंज जाना है वह गुतैया क्रॉसिंग से बाएं मुड़ कर फजलगंज जा सकेंगे.....इसी संदर्भ में डीसीपी ट्राफिक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जानकारी दी...

Latest News

World News