Trending News

प्रियंका के काव्यपाठ पर कवि का विरोध- कृपया राजनीति में इस्तेमाल न करे मेरी कविता-पुष्यमित्र

[Edited By: Vijay]

Thursday, 18th November , 2021 05:31 pm

सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे...कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के बुधवार को चित्रकूट में पार्टी के एक कार्यक्रम में इस कविता का इस्तेमाल करने से कविता लिखने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की भावनाएं आहत हुईं हैं। उनका कहना है कि कविता के मर्म को समझें, इसका राजनीतिक इस्तेमाल न करें। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रीट्वीट कर आपत्ति भी व्यक्त की है। एटा की विजय नगर कालोनी के रहने वाले पुष्यमित्र उपाध्याय ने  बातचीत में बताया कि वह इस तरह कविता का इस्तेमाल नहीं चाहते हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में निर्भया कांड के वक्त कविता लिखी थी। यह उनकी भावनाएं थीं।

                              

कई कार्यक्रमों में इसका इस्तेमाल किया गया है, लेकिन उस वक्त इसका मर्म समझा गया। इंटरनेट मीडिया पर भी इसे सुना व पढ़ा जा रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के कविता की पक्तियों का इस्तेमाल कर भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने अपनी भावनाएं री-ट्वीट के माध्यम से प्रियंका वाड्रा तक पहुंचाने का प्रयास किया है। नोटिफिकेशन अधिक आने पर अब रीटवीट हटा भी लिया है। उन्होंने बताया कि कविता को 2018 में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से पुरस्कृत भी किया गया है। बकौल पुष्यमित्र पूर्व में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कविता का राजनीतिक इस्तेमाल किया था। तब भी मैंने आपत्ति की थी।

परास्नातक पुष्यमित्र को लिखने का शौक

बीटेक के बाद एमए करने वाले पुष्यमित्र को लिखने का शौक है। उनका कहना है कि स्वतंत्र रूप से लेखन करते हैं। अब तक पांच सौ से अधिक कविताएं लिख चुके हैं, लेकिन कोई पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। सभी रचनाएं हार्ड व साफ्ट कापी में मौजूद हैं। गजलें और श्रंगार रस की कविताएं लिखना पसंद हैं। इसके अलावा ब्लाग भी लिखता हूं। कविता पर प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना पद्मश्री मल्लिका साराभाई नृत्य नाटिका तैयार करना चाहती थीं, उन्हें मूल कविता की जानकारी देकर रोका। पुष्यमित्र बकौल जब निर्भया जिंदगी के लिए जूझ रही थी, तब के हालात को लेकर कविता लिखी थी।

Latest News

World News