Trending News

PM मोदी ने पुडुचेरी में कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- यह विद्वानों की भूमि

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 25th February , 2021 01:11 pm

नई दिल्ली-पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में किसान नवोन्मेष कर रहे हैं, उनके उत्पादों को अच्छा बाजार मिले यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है और अच्छी सड़कें इसमें मदद करती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुडुचेरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां कहा कि पुडुचेरी की हवा बदल रही है, जो इस सभा से दिखाई दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चुनाव में पुडुचेरी के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के सपनों को तोड़ दिया, यहां जो सरकार थी वो लोगों की नहीं बल्कि कांग्रेस हाईकमान की सेवा कर रही थी। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान की चप्पलें उठाते थे, लेकिन यहां के लोगों को गरीबी से नहीं निकाल पाए।

पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन पहले एक महिला जब मुख्यमंत्री के बारे में शिकायत कर रही थी, पूरी दुनिया ने महिला की आवाज में उसका दर्द सुना लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने सच बताने की बजाय अपने ही नेता को गलत ट्रांसलेशन बताया। पीएम मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार ने पंचायत चुनावों को नहीं कराया और वो लोग दूसरों को लोकतंत्र पर ज्ञान देते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बिना नाम लिए हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बांटो-झूठ बोलो और राज करो के हिसाब से काम करती है। कांग्रेस के नेता ने यहां आकर कहा कि वो मत्स्य मंत्रालय बनाएंगे, लेकिन हमारी सरकार ने पहले ही ये मंत्रालय बना चुकी है जो लोगों के लिए काम कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के नेता यहां लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर पीएम मोदी ने कहा, 'हेल्थकेयर सेक्टर आने वाले समय में मुख्य भूमिका निभाएगा। जो देश स्वास्थ्य में निवेश करेंगे वो शाइन करेंगे। इस साल के बजट में स्वास्थ्य सेक्टर को बड़ी बढ़त मिली है। अपनी विकास की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। एनएच 45-ए की 4 लेन की आधारशिला रखी गई है, इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों की गति बढ़ेगी।'

 

Latest News

World News