Trending News

सीएम योगी ने दिया अल्टीमेटम,'किसानों के साथ धोखा करने वालों का परमानेंट ठिकाना जेल'

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 24th December , 2020 04:24 pm

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में धान के साथ अन्य फसलों की खरीद को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अल्टीमेटम भी दे दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के साथ धोखा करने वालों का परमानेंट ठिकाना भी तय कर लिया है। किसानों के साथ धोखा करने को जेल भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में धान खरीद को लेकर उच्चसतरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में किसानों के साथ धोखेबाजी करने वालों के लिए जेल ही परमानेंट ठिकाना है। उन्होंने कहा है कि किसानों का हित संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई अधिकारी हो या कर्मचारी अथवा निजी संस्था, किसी को भी किसानों के हक के साथ खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान खरीद की सुचारू कार्यवाही में कुछ लोग रोड़ा अटकाना चाह रहे हैं, इनसे सख्ती के साथ निपटा जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने धान क्रय केंद्रों पर दलालों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत बताते हुए पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि किसानों को 72 घंटे में धान का मूल्य उपलब्ध करा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है. सरकारी कर्मियों के भ्रष्टाचार के मामलों में कार्यवाही के सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

Latest News

World News