Trending News

कानपुर में आई मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा 56 व्यंजनों से लगा भोग

[Edited By: Vijay]

Saturday, 13th November , 2021 01:39 pm

वाराणसी से सौ वर्ष पहले चोरी की गई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से भारत लाया गया है। मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा को कानपुर में शनिवार को 56 व्यंजन का भोग लगाया गया। इससे पहले शुक्रवार को कानपुर में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां पर गंगा बैराज से वीआईपी रोड होते हुए बिरहाना रोड के तपेश्वरी मंदिर पहुंची मां अन्नपूर्णा की रथयात्रा पर भक्तों ने पुष्प वर्षा की। तपेश्वरी मंदिर के पुजारी शिवमंगल में विधिवत रूप से आरती-पूजन कर मां अन्नपूर्णा को छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे और अन्य लोगों ने मां के दर्शन कर आरती की और भोग अर्पित किया। कानपुर में मां अन्नपूर्णा को 56 भोग लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी जुटे।

                           

नई दिल्ली से मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा दो दिन पहले रवाना होकर शुक्रवार को कानपुर पहुंची। शनिवार को इस यात्रा का पड़ाव उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या रहेगा। अयोध्या में रात्रि प्रवास के बाद शोभा यात्रा का रथ रविवार को वाराणसी के लिए रवाना होगा। जहां पर सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूर्ति को स्थापित करेंगे।

लखनऊ में शनिवार को दिन में करीब एक बजे शोभायात्रा पहुंचेगी। योगी आदित्यनाïथ सरकार में मंत्री स्वाती सिंह सरोजनीनगर के गौरी बाजार में इसका कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगी। इसके बाद कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के समीप, संत निरंकारी भवन, आलमबाग चौराहा पर विधायक सुरेश तिवारी, महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर विधायक डा. नीरज बोरा के साथ ही ढ़ाई बजे हजरतगंज हनुमान मंदिर के पास मंत्री ब्रजेश पाठक स्वागत करेंगे। रथ यात्रा का स्वागत राजीव चौक, लोहिया पथ पर 1090 चौराहा, समता मूलक चौराहा, लोहिया चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा, चारबाग बर्लिंगटन चौराहा, विधानसभा के समीप, हजरतगंज चौराहे पर हनुमान मंदिर, राजीव चौक, लोहिया पथ पर 1090 चौराहा, समतामूलक, लोहिया पार्क से होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंचेगी, जहां मंत्री आशुतोष टंडन स्वागत करेंगे।

Latest News

World News