Trending News

जेटली की हालत गंभीर, एम्‍स पहुंचे राष्‍ट्रपति

[Edited By: Admin]

Friday, 16th August , 2019 12:19 pm

शुक्रवार सुबह राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद एम्‍स में अरुण जेटली से मिलने पहुंचे हैं। उन्‍होंने अरुण जेटली से उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सात दिनों से एम्स के आइसीयू में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि एम्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Image result for Arun Jaitley

अरुण जेटली लंबे समय से बीमार हैं। 9 अगस्त को सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें एम्स के आइसीयू में भर्ती किया गया था। उस दिन एम्स ने बयान जारी कर उनकी हालत स्थिर बताया था। एक दिन पहले उनका वेंटिलेटर हटाकर एक प्रोसिजर किया गया था लेकिन गुरुवार को उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। डॉक्टर इसका कारण फेफड़े में बार-बार पानी जमा होना बता रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि उन्हें सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा है। इस वजह से दिक्कत हो रही है। पिछले शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स पहुंचे थे और अरुण जेटली का हाल जाना। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्‍विनी चौबे भी जेटली को देखने के लिए एम्स पहुंचे थे। बाद में उन्‍हें देखने वालों का तांता लगा रहा।

Image result for Arun Jaitley

मई 2018 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन

अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बीमारी की वजह से वे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हुए। अरुण जेटली का 14 मई 2018 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2018 की शुरुआत से ही मंत्रालय आना बंद कर दिया। इस दौरान पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते रहे। स्वास्थ्य लाभ के बाद 23 अगस्त 2018 को उन्होंने वापस वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।

Image result for Arun Jaitley

सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन

इससे पहले अरुण जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हो चुका है। लंबे समय से मधुमेह के कारण वजन बढ़ने की समस्या के निदान के लिए यह ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन पहले मैक्स हॉस्पीटल में हुआ, लेकिन बाद में कुछ दिक्कतें आने के कारण उन्हें AIIMS स्थानांतरित किया गया था। कुछ साल पहले उनके हृदय का भी ऑपरेशन हो चुका है।

Latest News

World News