Trending News

अपने भाषण में अमित शाह ने क्या कुछ खास बाते कही आइए देखिये

[Edited By: Shashank]

Thursday, 27th January , 2022 02:44 pm

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को वृंदावन पहुंचे, इस दौरान उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मथुरा पहुंचे वहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां 2022 के चुनाव में जिताने की अपील करने आया हूं। कोरोना के कारण प्रोटोकाल है। इसलिए हमने तय किया है कि हम इस बार छोटी-छोटी बैठकों से लोगों तक पहुंचे।

अपने भाषण में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने क्या कुछ खास बाते कही आइए देखिये -

  • शाह ने कहा कि पहले बाहुबली से पुलिस डरती थी, अब वे सरेंडर कर रहे हैं। आजम और मुख्तार जैसे माफियाओं पर गाज गिरती है, अखिलेश के पेट में दर्द होता है। 2 हजार करोड़ की संपत्ति जो माफियाओं ने हड़प रखी थी, योगी सरकार ने उसे खाली कराया है।
  • अखिलेश कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हैं, अखिलेश चुल्लू भर पानी में डूब मरो। यूपी में हत्या, अपहरण, लूट के मामलों में बड़ी कमी हुई है। मैं पूरा रिकॉर्ड लेकर आया हूं।
  • एक बार और मौका दे दो, हम यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बना देंगे। पिछली सरकारों में सरकारी खजाना खाली था।
  • 100 रुपए की मटकी को टकोरा लगाकर लेते हैं। यदि 5 साल की सरकार के लिए वोट देते समय टकोरा लगाओगे तो जवाब भाजपा की सरकार का होगा।
    पहले बिजली नहीं आती थी, अब 24 घंटे मिल रही है।
  • हमने गुंडाराज से मुक्त, दंगों से मुक्त सरकार दी है। शासन अखिलेश के हाथ में होगा तो गुंडों का राज होगा।
  • हमने धारा 370 को उखाड़कर फेंक दिया। आज कश्मीर भारत माता का मुकूट बना।
  • मित्रों पहले देश की सुरक्षा को कांग्रेस, सपा ताक पर रखते थे। सपा नेता ने कहा-बॉर्डर पर फेंसिंग की क्या जरूरत?
  • एक जमाना था हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। मोदी जी की सरकार ने आतंकियों के सफाए का काम किया।
  • सिर्फ भाजपा देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
  • हमें तय करना पड़ेगा कि हमें व्यक्ति को चुनना है या देश को?
  • हमारी झोली कमल के फूलों से भर दीजिए, हमारा वादा है कि उत्तरप्रदेश को सुरक्षित और विकसित बनाएंगे।

अमित शाह ने बांके बिहारी मंदिर में 15 मिनट तक रुके रहे। यहां उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। शाह के पहुंचने से पहले मंदिर के पुजारियों का कोरोना टेस्ट किया गया था। सभी पुजारियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। यहां से शाह मथुरा जाएंगे। यहां वे प्रबुद्ध वर्ग और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

शाह मथुरा में 330 प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। उनसे मिलने के लिए 330 लोगों की सूची बनाई गई है। इसमें 49 डॉक्टर, 85 व्यापारी और 65 शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा वकील भी शाह से संवाद करेंगे। मथुरा में बैठक के बाद अमित शाह 27 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के एक गांव में डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे।

Latest News

World News