Trending News

कानपुर का अभियान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में होगा शामिल

[Edited By: Shashank]

Saturday, 25th September , 2021 05:59 pm

कानपुर में 170 घंटे का सफाई महाअभियान परमट मंदिर से शुरू हुआ और ये अभियान 2 अक्टूबर को मोतीझील में समाप्त होगा। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में मेरठ के नाम है, कानपुर के 170 घंटे के रिकॉर्ड से मेरठ का रिकॉर्ड टूटेगा। शनिवार सुबह कानपुर नगर निगम ने सफाई के महाअभियान की शुरुआत परमट स्थित आंनदेश्वर मंदिर से की इस दौरान कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने खुद सड़कों पर झाड़ू लगा कर करी। महापौर प्रमिला पांडेय इस अभियान को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल कराएंगी। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग एक टीम द्वारा की जाएगी।

दिन-रात चलेगा अभियान

अमृत महोत्सव के तर्ज पर शुरू किया गया ये सफाई महाअभियान 2 अक्टूबर को मोतीझील में समाप्त होगा। इससे पहले लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है 111 घंटे का सफाई अभियान जो नगर निगम ने 2018 में चलाया था। इस रिकॉर्ड को 167 घंटे का सफाई अभियान चला कर 2019 में मेरठ नगर निगम ने तोड़ते था। अब कानपुर नगर निगम 170 घंटे सफाई अभियान चला कर मेरठ का रिकॉर्ड तोड़ेगा। महापौर प्रमिला पांडेय के अनुसार ये अभियान दिन-रात चलाया जायेगा।

अभियान में 6-6 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों का लगाया गया

देश के अंदर मेरठ नगर निगम के नाम सबसे बड़ा 167 घंटे का सफाई अभियान का रिकॉर्ड है। अब इसे कानपुर नगर निगम 170 घंटे सफाई अभियान चला कर तोड़ने जा रहा है।बुलंदशहर की संस्था भी अभियान से जुड़ी हुई है अभियान के दौरान 6-6 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे कर्मचारि, हर टीम में नगर निगम के 25 और संस्था के 10 कर्मचारीयों को लगाए गए हैं। रोज नगर निगम की चार टीमें सड़कों और नालियों की सफाई कर कूड़ा उठाएंगी। कानपुर नगर निगम के सफाई महाअभियान की शुरुआत में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमित सिंह और नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन मजूद रहे।

 

Latest News

World News