Trending News

11 तक नही मिला जवाब तो शिवपाल यादव करेंगे समाजवादी पार्टी के खिलाफ ये काम

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 28th September , 2021 04:54 pm

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गठबंधन के मामले में अब तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार है। अगर गठबंधन पर 11 अकटूबर तक अखिलेश यादव का कोई जवाब नहीं आता है तो शिवपाल सिंह यादव प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने की तैयारी शुरू कर देंगे। 12 से उनका प्रदेश भर का भ्रमण शुरू हो जाएगा।

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने उपेक्षा से परेशान होकर अपना नया दल बनाया है शिवपाल सिंह यादव अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को बड़ा मुकाम देना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2022 में छोटे दलों के साथ मैदान में उतरने की घोषणा की थी। शिवपाल सिंह यादव को अब अखिलेश यादव के बुलावे का इंतजार है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने तो अपना आगे का कार्यक्रम तय कर लिया है। हमने सीट को लेकर अखिलेश यादव से तो कोई बात नहीं की है।

अखिलेश यादव ने जुलाई में ही घोषणा की थी कि वह इस बार के चुनाव में किसी बड़े या फिर राष्ट्रीय दल के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। 2022 के चुनाव में वह छोटे दलों के साथ ही गठबंधन करके चुनावी मैदान में मोर्चा खोलेंगे। 2022 विधान सभा चुनाव में हमारा मानना है कि कोई एक दल भाजपा को हराने की ताकत नहीं रखता है। सभी विरोधी दलों का गठबंधन होगा तभी भाजपा को हराया जा सकता है। हमारी कई छोटे-बड़े दलों से वार्ता हो रही है जिससे प्रसपा और उसके सहयोगी दलों के बगैर कोई सरकार नहीं बना पाएगा।इसी को ध्यान में रखकर शिवपाल सिंह यादव ने आज ही यह कह दिया कि वह 11 अक्टूबर तक ही गठबंधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया का इंतजार करेंगे। अगर अखिलेश यादव तब तक कोई बात नहीं करते हैं तो हम भी आगे का कार्यक्रम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सपा के गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए अब इंतजार अखिलेश यादव के जवाब का है। अगर कोई जवाब नहीं मिला तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। हमको 11 अक्टूबर तक उनके जवाब का इंतजार रहेगा।

इससे पूर्व सपा मुखिया सम्मानजनक स्थिति में वार्ता करते हैं तो अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। हम 12 अक्टूबर को बांकेबिहारी की दर्शन करके मथुरा-वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू करेंगे। प्रदेश के हर जनपद में एक रात का बसेरा करेंगे।   

Latest News

World News