पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी बहू अनुकृति गुसाईं ने आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का विकास मेरा लक्ष्य है। मैंन बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कहा मैंने 20 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं सोनिया गांधी का एहसान नहीं भूलूंगा।
उत्तराखंड भाजपा से निष्कासित मंत्री हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हुए। pic.twitter.com/oqoGgk3N6K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
कांग्रेस में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की वापसी पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की आपत्ति के बाद पेच फंसा हुआ था। वर्ष 2016 में बगावत कर उनकी सरकार गिराने को लेकर हरीश रावत के तीखे तेवरों में अभी कमी नहीं आई है। वह हरक सिंह रावत को लोकतंत्र का गुनहगार बताते हुए पहले माफी मांगने पर जोर देते रहे। लेकिन हरीश रावत कह चुके थे कि हरक की वापसी का फैसला सामूहिक होगा।