Trending News

राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दाखिल किया नामांकन, यहां जानिए क्या है बीजेपी की रणनीति

[Edited By: Admin]

Tuesday, 13th August , 2019 04:20 pm

मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद रहे। मंगलवार सुबह ही मनमोहन सिंह जयपुर पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 26 अगस्त को उपचुनाव हैं। संख्याबल को लेकर कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है और इस लिहाज से मनमोहन का चुना जाना भी तय माना जा रहा है। फिर भी कोई चूक न होने पाए, इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। मनमोहन का 14 जून को राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल खत्म हुआ था। वे असम से राज्यसभा के सांसद थे।

पार्टी के विधायकों काे एकजुट रखने के साथ ही वे निर्दलीय और बसपा विधायकों से भी संपर्क बनाए हुए हैं। गहलोत ने प्रदेश के सभी कांग्रेसी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि सिंह के नामांकन के दाैरान सभी विधायक जयपुर में रहें। नामांकन की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। उधर, भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें तय होगा कि भाजपा अपना प्रत्याशी उतारेगी या नहीं।

Image result for मनमोहन सिंह

कांग्रेस के 100 विधायक, बसपा का समर्थन हासिल

राजस्थान विधानसभा में कुल सीटें 199 हैं। कांग्रेस के 100 विधायक हैं। इसके अलावा छह बसपा, दो बीटीपी, दो सीपीएम, एक आरएलडी और 12 निर्दलीय विधायकाें का समर्थन है। ऐसे में कांग्रेस संख्या बल के लिहाज से 123 के आंकड़े को पार कर रही है। वहीं, भाजपा के पास केवल 72 विधायक हैं। आरएलपी के दो विधायकों का समर्थन भाजपा को मिल सकता है। एक निर्दलीय किसे समर्थन देगा, इसका अंदाजा नहीं है। दो विधानसभा सीटें खाली चल रही हैं, इन पर उपचुनाव होने हैं।

Image result for मनमोहन सिंह

मनमोहन जीते तो पहली बार कोई पूर्व पीएम राजस्थान से होगा राज्यसभा सदस्य

प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटें हैं। 9 सीटें भाजपा के पास हैं। मदन लाल सैनी के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी। अब उनकी जगह जो भी नया प्रत्याशी इस सीट से चुना जाएगा उसका कार्यकाल भी 2024 तक के लिए ही होगा। आजादी के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब राजस्थान से कोई पूर्व पीएम राज्यसभा के लिए नामांकन करेगा। वे जीते तो भी एक नया इतिहास बनगेा। हालांकि इससे पहले भी कई दिग्गज प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। वहीं चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि संख्या बल के आधार पर डॉ. मनमोहन सिंह की जीत तय है। बीजेपी विधायकों को ऐसे दर्शित का समर्थन करना चाहिए और बिना चुनाव के डॉ. मनमोहन सिंह को राज्यसभा में भेजना चाहिए। इससे प्रदेश की शान बढ़ेगी और देशभर में एक अच्छा संदेश जाएगा। डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि बसपा विधायकों का कांग्रेस के साथ चोली दामन का साथ है। 

Latest News

World News