Trending News

सबसे पहले पंजाब में नई सरकार का गठन, अखिलेश ने दी इस अंदाज में बधाई।

[Edited By: Shashank]

Wednesday, 16th March , 2022 01:15 pm

 

आज पंजाब AAP अध्यक्ष भगवंत मान प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में भव्य भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह तकरीबन 125 एकड़ में किया जा रहा है, जिसमें से 44 एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है। तकरीबन 3 से 4 लाख लोगों के शपथ ग्रहण समारोह में आने की संभावना है, 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजार किया गया है। बाकी लोगों के लिए LED लगाए गए। समारोह में 8 हजार पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात भी किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए 3 मंच तैयार किए गए हैं. बीच वाले मंच पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्य सचिव भी मंच पर मौजूद रहेंगे, दाहिने मंच पर भगवंत मान के अलावा चुने गए बाकी 91 विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं बायें मंच पर अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता बैठेंगे। समारोह में पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान ने कहा, “जो नई सरकार आम आदमी पार्टी की बनी है, उसमें लगता भी है कि सभी आम आदमी हैं, पार्टी आम है परन्तु विचार खास; पंजाब खुशहाल हो, सुख शांति हो।”

मान के मोहाली से खटकड़ कलां के लिए निकलते समय उनके कुछ समर्थकों ने उनके वाहन पर पुष्प वर्षा की और उन्हें बधाई दी। भगवंत मान ने राज्य के लोगों को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया, उनका कहना है कि उनके साथ पंजाब के तीन करोड़ लोग शपथ लेंगे। पुरुष पीली पगड़ी पहने और महिलाएं पीले रंग के दुपट्टे ओढ़े नजर आईं। आप समर्थक ने कहा, ‘‘ हम भगवंत मान और पूरे पंजाब को बधाई देना चाहते हैं।’’

अखिलेश यादव ने भगवंत मान को बधाई दी :

अधिकारियों ने कहा कि समारोह के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। समारोह के लिए करीब 8,000 से 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए 16 मार्च को विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

तैयारी को अंतिम रूप देते पुलिसकर्मी

 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के मान भगवंत मान को बहुत-बहुत बधाई. ईमानदार राजनीति और लोगों की तरक़्क़ी के लिए काम करने वाली सरकार देने का सपना लेकर अरविंद केजरीवाल जी ने 10 साल पहले आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी। आज पंजाब में भी वही सपना सच हो रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं।

पिछले हफ्ते 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब इन राज्यों में सरकार बनाए जाने की कवायद चल रही है और आज सबसे पहले पंजाब में नई सरकार शपथ लेने जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पहली बार सत्ता पर काबिज हुई है और उसके नेता भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Latest News

World News