Trending News

दिल्ली में आप नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरे,चोटें आई

[Edited By: Rajendra]

Thursday, 25th May , 2023 02:45 pm

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को आज गुरुवार को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन फिलहाल दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं। उन्हें यहां से एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार जैन जेल अस्पताल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। सामान्य कमजोरी की शिकायत पर उन्हें जेल के अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया था। बाथरूम में गिरने के बाद उनके पीठ, कंधा और बाएं पैर में चोट लगी है। इसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जेल प्रवक्ता अरविंद कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में कोई गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि उनकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले भी इसी परेशानी के चलते सफदरजंग अस्पताल में उनकी जांच कराई गई थी। इससे पहले भी वे जेल के बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में कहा था कि जेल में सत्येंद्र जैन का वजन करीब 35 किलो कम हो गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले गुरुवार (18 मई) को सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा था।

इस पूरे मामले पर अब आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है - सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।'

एक बार तिहाड़ जेल में चक्कर आने से गिरने के बाद सत्येंद्र जैन को इलाज के लिए दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है - सबको खत्म कर देने की, वो सिर्फ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

22 मई, 2023 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती होने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा था कि सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा था कि केंद्र के इस अहंकार और जुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है। ईश्वर हमारे साथ हैं। हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब एक साल पहले सत्येंद्र जैन को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह तिहाड़ जेल में ही बंद हैं। उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। दो दिन पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले सत्येंद्र जैन ‘अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

Latest News

World News