Trending News

शंखनाद से हुआ सीएम योगी का मेरठ में स्वागत

[Edited By: Vijay]

Thursday, 11th November , 2021 02:00 pm

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गुरुवार को करीब पौने एक बजे सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे सम्मान समारोह में पहुंचे। वे गाजियाबाद से सड़क मार्ग से यहां पर पहुंचे हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग में दिक्कत की वजह से सड़क मार्ग अपनाया गया है। मुख्यमंत्री एक्सप्रेस वे से परतापुर पहुंचे और इसके बाद बाईपास होते हुए कार्यक्रम स्थल पर आए। सीएम के कार्यक्रम में अचानक हुए बदलाव के कारण हाईवे पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कार्यक्रम स्‍थल में मंच पर सीएम योगी का शंखनाद के साथ स्‍वागत किया गया।

यह बोले प्रदेश के खेल मंत्री

कार्यक्रम स्‍थल पर सीएम योगी के संबोधन से पहले प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी अपने लिए नहीं खेलता है। वह प्रदेश और देश के लिए खेलता है। 73 वर्षों से पैरा खिलाड़ियों की मांग लंबित थी। उसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया। उन्हें भी अन्य खिलाड़ियों की तरह मान सम्मान मिलेगा। कुश्ती एकेडमी की स्थापना की गई। 75 जिलों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने तमाम सुविधाएं प्रदान की। अनुदान की धनराशि पांच लाख से 25 लाख किया।  इसके बाद उन्‍होंने कहा कि खेल विभाग सुविधाएं देने में लगा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा रहते हैं।

उपेंद्र तिवारी सभी खेल विधाओं व प्रतियोगिता में दी जानी वाली अनुदान राशि की जानकारी दी। सभी राशि कई गुना बढ़ाई गई है। इसके बाद टोक्यो ओलिम्पिक का वीडियो दिखाया गया, इसमें देश के खिलाड़ियों के एडिट शॉट्स हैं। खिलाड़ियों के लिए ताली के आह्वान पर मुख्यमंत्री भी बजा रहे हैं ताली। कार्यक्रम के इसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का संबोधन शुरू हुआ। उन्‍होंने कहा कि जो काम पहले हरियाणा में हुआ करता था उसे अब मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में भी सम्मान समारोह शुरू किया। हरियाण व पश्चिम उत्तर प्रदेश खेल में आगे रहा है। जो खेल विश्वविद्यालय का उपहार मिला है उससे लाभ मिलेगा

इसके बाद मंच से केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री का संबोधन शुरू हुआ। उन्‍होंने कहा कि योगी जी ने जो परंपरा शुरू की है। पैरालंपिक के खिलाड़ियों का सम्मान करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इन खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश स्तर पर सुविधाएं बढ़ाई। उत्तर प्रदेश सरकार नए स्टेडियम का निर्माण कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार नए स्टेडियम का निर्माण कर रही है। स्पेशल क्रिकेट ओलंपिक में सफलता हासिल की। इसका मतलब उन्हें सुविधाएं मिलें तो वे किसी से कम नहीं हैं। केंद्र सरकार ने 2016 में दिव्यांग सशक्त जन कानून लाई। 2014 से 20020 तक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। नकद पुरस्कार की घोषणा भी प्रदेश सरकार के कदम सराहनीय हैं। इसके बाद अब अपने संबोधन में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काम दमदार सोच ईमानदार है। सरकार का मूल मंत्र।

Latest News

World News