Trending News

सीएम योगी का बड़ा एलान, वीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम पर होगी PAC में महिला बटालियन

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 20th March , 2021 12:42 pm

लखनऊ- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित उनकी माल्यार्पण कर श्रंद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी के साथ उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

इस मौक पर मुख्यमंत्री ने अवंतीबाई के नाम से PAC में महिला बटालियन की स्थापना का ऐलान करते हुए कहा है कि इस बटालियन की आज से स्थापना होने जा रही है। सीएम योगी आगे बताया कि प्रदेश सरकार ने तीन (रानी अवंतीबाई लोधी, उदय देवी और झलकारीबाई) महान वीरांगनाओं के नाम पर तीन महिला बटालियन की घोषणा की है, जिन्होंने देश की स्वाधीनता की आंदोलन में अपना बलिदान दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 1535 स्थानों में 350 तहसीलों में महिला सुरक्षा डेस्क स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अवंतीबाई समेत तमाम वीरांगनाओं को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई और अवंतीबाई लोधी ने विदेशी हुकूमत की दासता स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और देश की स्वाभिमान के लिए वे अंतिम दम तक लड़ती रहीं। उनका बलिदान भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें एक नई प्ररेणा देता है। इन महान वीरांगनाओं से प्ररित होकर यूपी सरकार ने प्रदेश में मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति का कार्यक्रम शुरू किया।

जानिए कौन हैं वीरांगना रानी अवंतीबाई

रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की रानी अवंतीबाई रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थीं। 1857 के मुक्ति आंदोलन में इस राज्य की अहम भूमिका थी, जिससे भारत के इतिहास में एक नई क्रांति आई।

 

Latest News

World News