Trending News

 चौधरी हरमोहन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सिखों की जान बचाई -राष्ट्रपति

[Edited By: Shashank]

Wednesday, 24th November , 2021 02:37 pm

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2 दिन के कानपुर दौरे पर हैं। हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करने मेहरबान सिंह पुरवा पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, "चौधरी हरमोहन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए 1984 के दंगों में सिखों की जान बचाई थी। 1991 में उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।"

इस दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में अनेक सेनानियों के नाम गुम हैं। चंद्रशेखर आजाद को सब जानते हैं लेकिन कानपुर के जयदेव कपूर और शिव वर्मा के बारे में कम लोग जानते हैं। लोग नाना राव पेशवा, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई के बारे में जानते हैं मगर अजिजनबाई और मैनावती के योगदान से लोग बेखबर है। 

हरमोहन जी के जन्मशताब्दी समारोह में मुझे सुखराम यादव ने आमंत्रित किया। मैं हरमोहन सिंह जी की सादगी और उनके समाज सुधार के कामों से परिचित रहा हूं। राज्यसभा में भी मैं उनके साथ रहा हूं। चौधरी हरमोहन को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि पहले चौधरी का पूर्वा था। यानी वहां सीमित संख्या में लोग थे लेकिन अब वो पूर्वा टाउनशिप बन गया है। इसके लिए मैं हरमोहन सिंह के परिवार को बधाई देता हूं। 

राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने चौधरी हरमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी साहब में दूसरों के लिए कुछ करने का जज्बा था। वे शिक्षा को बहुत अहम मानते थे, इसलिए उन्होंने अनेक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति की अगवानी के बाद वापस लौट गए थे। वे जन्मशताब्दी समारोह में शामिल नहीं हुए।

कानपुर में मैच और जाम के चलते राष्ट्रपति का पूरा मूवमेंट हेलिकॉप्टर के जरिए ही होगा। उनके लिए मेहरबान सिंह का पुरवा में 5 और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 3 हेलिपैड तैयार किए गए हैं। धूल के गुबार न हो, इसके लिए पक्के हेलिपैड तैयार किए गए हैं।

 

राष्ट्रपति के पहले दिन का कार्यक्रम :

 

सुबह 11.05 बजे कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे राष्ट्रपति

सुबह 11.15 बजे एमआई-17 हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे

11.35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित हेलिपैड पर उतरेंगे

दोपहर 1 बजे तक हरमोहन सिंह की जयंती कार्यक्रम पर रहेंगे

दोपहर 1.15 बजे हेलिपैड से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे

2 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे राष्ट्रपति

लंच के बाद शाम 5 बजे विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात करेंगे

 

राष्ट्रपति के दूसरे का दिन कार्यक्रम :

 

सुबह 10.35 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे

10.50 बजे एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में पहुंचेंगे

12 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे राष्ट्रपति

दोपहर 12.05 बजे सीएसए हेलिपैड से रवाना होंगे

दोपहर 12.35 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे

12.45 बजे चकेरी एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

Latest News

World News