Trending News

कानपुर में चुनावी समीकरण मजबूत करने के लिए बसपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड

[Edited By: Shashank]

Friday, 26th November , 2021 12:56 pm

उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के ठीक पहले कानपुर में अपने समीकरण को मजबूत करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने नगर में ब्राह्मण नगर अध्यक्ष बनाया है। ब्राह्मण दलित मुस्लिम समीकरण को मजबूत करने के लिए आज महानगर का अध्यक्ष देवी प्रसाद तिवारी को बनाया गया है। खाश बात है कि देवी तिवारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के समधी हैं, कुछ समय से सतीश मिश्र के दौरों में देवी प्रसाद तिवारी लगातार मंच भी साझा कर रहे है। साथ ही गोविंद नगर विधानसभा से देवी प्रसाद तिवारी बसपा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

बहुजन समाज पार्टी द्वारा देवी प्रसाद तिवारी को कानपुर का नगर अध्यक्ष बनाये जाने के बाद अन्य पार्टियों के जातीय समीकरण पर भी बदलाव देखने को मिल सकते है। हालाँकि कानपुर शहर की विधानसभा सीटों में बसपा कभी अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाई है। इसी कारण के चलते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पहली बार शहर की कमान ब्राह्मण नेता को सौपी है। बसपा की इस राजनीतिक पैंतरे से बाकी पार्टियो को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना तय माना जा रहा है।

कानपुर शहर के नगर अध्यक्ष बनाये जाने के बाद देवी प्रसाद तिवारी ने कहा कि, पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नई टीम को तैयार किया जाएगा। बहन जी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही बहन मायावती के नेतृत्व में शहर पार्टी इकाई को मजबूत करने का कार्य करेंगे। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मूल मंत्र को लेकर वह शहर में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए पुरी ताकत लगाएंगे।

 

 

Latest News

World News