Trending News

कानपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,सीएम योगी और कई पदाधिकारी-जानिये कार्यक्रम

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 23rd November , 2021 12:05 pm

भारतीय जनता पार्टी के आज होने वाले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और नौबस्ता स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता लखनऊ से सुबह 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से चलकर विशेष विमान से 10:40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां चार घंटे 20 मिनट रहेंगे। वह दोपहर तीन बजे इसी विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ लखनऊ से आएंगे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के रवाना होने के बाद शहर से जाएंगे।

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर विशेष विमान उतरा है। सीएम योगी और जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा के नेता एयरपोर्ट पर पहुंच चुकें हैं।

24 घंटे में वाटर प्रूफ पंडाल बन जाएगा।

निराला नगर मैदान में मंच वाटर प्रूफ कवर किया गया है। सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्षों को आये है। ये खुले आसमान के नीचे बैठेंगे लेकिन जरूरत हुई तो 24 घंटे में वाटर प्रूफ पंडाल बन जाएगा।

किदवई नगर नामदेव गुरुद्वारा पहुंचे

राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचें। यहां वह और मुख्यमंत्री सिख समाज के सदस्यों से बात की और गुरुग्रन्थ साहिब के दर्शन किये। यहां वह 15 मिनट रुकेंगे। इसके बाद साकेत नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे। यहां क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही पार्टी के नौ जिलों के कार्यालय का आनलाइन उद्घाटन होना है। यहां वह आधा घंटा रुकेंगे। इसके बाद 40 मिनट वह साकेत नगर स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस में रुकेंगे। सबसे अंत में एक घंटा 25 मिनट वह बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रहेंगे।

मंच पर केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भी रहेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर तीन दर्जन मंत्री व पदाधिकारी रहेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में भानु प्रताप वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के मंत्रियों में सतीश महाना, नीलिमा कटियार, अजीत पाल, धुन्नी सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मुन्नू लाल कोरी रहेंगे। इनके अलावा मंच पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी भी रहेंगे। मंच पर सांसदों को भी स्थान दिया जाएगा।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

 

सुबह 10.40 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे।

11.15 बजे वह किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचेंगे।

11.45 बजे वह क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।

12.15 बजे वह क्षेत्रीय कार्यालय से रवाना होंगे।

 मंदाकिनी रायल गेस्ट हाउस में उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। एक बजे वह गेस्ट हाउस से रवाना होंगे।

1.10 बजे वह निराला नगर मैदान में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचेंगे।

1.17 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनका मंच पर स्वागत करेंगे।

2.00 बजे वह बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

3.05 बजे वह निराला नगर मैदान से प्रस्थान करेंगे।

3.20 बजे वह चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।3.30 बजे वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

 

Latest News

World News