नई दिल्ली- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि देश कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण गंभीर संकट से जूझ रहा है और सरकार को समझना चाहिए कि लड़ाई कांग्रेस या विपक्षी दलों से नहीं बल्कि कोरोना से है।
“The Modi government must realise that the battle is against Covid, it is not against the Congress or other political opponents.” pic.twitter.com/BNQGDLpkru
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 27, 2021
राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार को यह जरूर समझना चाहिए कि संघर्ष कोविड से है, कांग्रेस और विपक्ष के राजनीतिक दलों के साथ नहीं है।” इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक अखबार में छपे साक्षात्कार को भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा, मदद के लिए तैयार हूं, हमें कोविड से लड़ने के लिए राजनीतिक सहमति की जरूरत है। सोनिया गांधी ने अपने इंटरव्यू में केंद्र सरकार की कोरोना खतरे पर नीति पर प्रश्न खड़े किए हैं।
सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/tLhBdjR6Uu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 27, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर हनुमान जी की संजीवनी बूटी लाते हुए तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में हनुमान जी के एक हाथ में पर्वत दिख रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से जारी की गई इस तस्वीर को एक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। बीजेपी की ओर से अकसर कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया जाता रहा है। ऐसे में राहुल गांधी की ओर से शेयर की गई यह तस्वीर कांग्रेस की बदली हुई नीतियों का संकेत है।