Trending News

राहुल गांधी ने किए कामाख्या मंदिर में दर्शन, बोले- हम जो वादा लोगों से कर रहे, उसे निभाएंगे

[Edited By: Punit tiwari]

Wednesday, 31st March , 2021 12:51 pm

नई दिल्ली-असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए राहुल गांधी आज राज्य की यात्रा पर हैं। राहुल गांधी ने आज असम के कामख्या मंदिर में पूजा अर्जना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। मंदिर में पूजा करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं, ये हमारा चुनाव का मुख्य मुद्दा है। हम बीजेपी नहीं हैं, हमने छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक में कहा था ​कि कर्जा माफ करेंगे और किया। राहुल गांधी ने कल भी असम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि असम की जनता समझ गई है कि ‘जुमलों’ और प्रगति का आपस में कोई संबंध नहीं है।

 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, " आज ख़राब मौसम की वजह से आप सब के बीच नहीं पहुँच पाया लेकिन मेरा और महाजोत का संदेश साफ़ है- असम को 5 गैरंटी से उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाएँगे।
इस उद्देश्य के लिए आप महाजोत को भारी मतों का समर्थन दें।

 

एक और ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि चाय बाग़ान मज़दूरों समेत करोड़ों दिहाड़ी मज़दूरों के आंसू पोंछने के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया? जुमलों और प्रगति का आपस में कोई सम्बंध नहीं है- जनता ये समझ गई है।" आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान कल एक अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा।

Latest News

World News