Trending News

अखिलेश यादव का बड़ा एलान, कहा-यूपी में सरकार बनते ही हर महिला को देंगे 1000 रुपए

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 27th February , 2021 02:37 pm

मिर्जापुर-उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया। अखिलेश ने मिर्जापुर में सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में घोषणा करते हुए कहा कि अगर अगले साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की हर एक महिला के खाते में 1000 रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की और सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाइप पेयजल मिशन योजना सपा के शासन की थी जो भाजपा नाम बदलकर खुद श्रेय ले रही है।

इससे पहले शुक्रवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा यूपी में गेमचेंजर साबित होगी। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इसीलिए मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर कार्यकर्ताओँ को भाजपा का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मध्य वर्ग महंगाई की मार से परेशान है। यह सरकार किसानों के हक को भी छीनने जा रही है। नया कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होगा।

Latest News

World News