Trending News

बंगाल चुनाव में हिंसा: सितालकुची में 5 लोगों की मौत, CISF जवानों से हथियार छीनने की कोशिश

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 10th April , 2021 12:52 pm

नई दिल्ली- पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के बीच कई जगहों से हिंसक झड़प की खबरें आईं। कूचबिहार के सितालकुची में गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। सुबह 10 बजे के आसपास सितालकुची में घटना तब हुई जब क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) पर मतदान क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए उपद्रवियों द्वारा कथित रूप से हमला किया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा कई राउंड फायर किए गए। जिसमें 5 लोगों की जान चली गईमृतकों के शव माथाभांगा अस्पताल में हैं और इलाके में तनाव है

इस बीच चुनाव आयोग घटना को लेकर डीईओ कूचबिहार से एक घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को फोन कर शीतलकुची की घटना को लेकर जानकारी ली है। किन परिस्थितियों में गोली चली थी इस पर डीटेल्ड रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही घटना स्थल की वीडियो रिकार्डिंग भी तलब की गई है।

उधर, पश्चिम बंगाल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल जगमोहन ने फोन पर बताया कि 5 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। सीआईएसफ के जवानों ने गोली चलाई है। गोली तब चलाई गई जब उनपर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। वहीं, TMC ने दावा किया है कि बूथ नंबर 5/126 पर हुई इस घटना में हमीदुल हक, मनीरूल हकम समीयुल हक और अजमद हुसैन की मौत हुई है।

 

इस घटना को लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब आप हमें हरा नहीं सकते, तो आप गोली मारते हैं। गृह मंत्रालय के आदेश पर गोली चली। EC ने हाल ही में बंगाल पुलिस के DG, ADG और उस क्षेत्र के SP को बदल दिया, जहां आज 5 हत्याएं हुईं। वहीं पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत सुबह 11 बजे तक 16.65 फीसदी मतदान हुआ है।

 

Latest News

World News