Trending News

सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे - कांग्रेस

[Edited By: Shashank]

Monday, 1st November , 2021 01:14 pm

2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी दल जनता को लुभाने में लागे हुए है। कोंग्रस महासचिव प्रियंका गाँधी की सक्रियता से आम लोगो के पास जा कर जिस तरह से उनकी समस्याओं को अपना चुनावी मुद्दा बना रही है और कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल कर रही है, इससे राजनैतिक पार्टिओं की चिंता बढ़ती नज़र आ रही है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ दिन पहले चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा किया है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को हर महीने 1 हजार रुपए पेंशन देने का ऐलान भी किया है। आशा और आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय देने को कहा है, साथ ही नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति का बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। इसके अलावा उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 स्किल विद्यालय खोले जाएंगे।

Latest News

World News