Trending News

यूं ही बढ़ता रहा पेट्रोल- डीजल का दाम तो जनता नवंबर दिसंबर में चाहेगी चुनाव- अखिलेश यादव

[Edited By: Vijay]

Saturday, 2nd April , 2022 02:10 pm

देश में लगातार बढ़ती तेल की कीमत और महंगाई को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है सपा प्रमुख और यूपी के विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि ..

जनता कह रही है कि 80 पैसे प्रतिदिन या लगभग 24 रु. महीने के हिसाब से पेट्रोल के दाम यूँ ही बढ़ते रहे तो अगले जो चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे, इस बीच 7 महीने में दाम लगभग 175 रु. बढ़ जाएंगे मतलब आज के 100 रु लीटर से बढ़कर पेट्रोल 275 रु. लीटर हो जाएगा। ये है भाजपाई महंगाई का गणित

 पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम को बढ़ाना बंद करें। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपए सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।

कल से दिल्ली में पेट्रोल 101.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल के 93.07 रुपए प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपए प्रति लीटर पर है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 बड़े महानगरों में आज शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.81 और डीजल 93.07, कोलकाता में पेट्रोल 111.35 और डीजल 96.22, मुंबई में पेट्रोल 116.72 और डीजल 100.94 तथा चेन्नई में पेट्रोल 107.45 और डीजल 97.52 रु. प्रति लीटर के भाव रहा।

Latest News

World News