Trending News

सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि वो संविधान से ऊपर नहीं है - प्रियंका गांधी

[Edited By: Shashank]

Thursday, 11th November , 2021 04:19 pm

बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान को बर्खास्त कर दिया गया। आपको बता दें, डॉक्टर कफील खान पिछले 4 साल से निलंबित चल रहे थे। डॉक्टर कफील गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के बाद से निलंबित थे। इस मामले में अब सियासत ने भी अपने पैर पसार लिए है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया है.

कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "उप्र सरकार द्वारा डॉ. कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित है। नफरती एजेंडा से प्रेरित सरकार उनको प्रताड़ित करने के लिए ये सब कर रही है। लेकिन सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि वो संविधान से ऊपर नहीं है। कांग्रेस पार्टी डॉ कफील की न्याय की लड़ाई में उनके साथ है और हमेशा रहेगी।"

साल 2020 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने डॉक्टर कफील खान से मुलाकात की थी। इस दौरान डॉक्टर कफील खान को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हुई थी। अगस्त, 2017 में गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में कई बच्चों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई थी। इसके बाद से डॉ. खान को निलंबित कर दिया गया था। इसको लेकर कफील कोर्ट भी पहुंचे थे।

Latest News

World News