Trending News

दिल्ली सेवा विधेयक को आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा

[Edited By: Rajendra]

Monday, 7th August , 2023 01:17 pm

सांसदी बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दोपहर 12 बजे लोकसभा में पहुंचे। मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के कारण राहुल 137 दिन बाद सदन में आए। हालांकि सदन में हंगामा जारी रहने के कारण वह ज्यादा देर तक सदन में नहीं रह पाए। लोकसभा में आने से पहले उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद भवन पहुंच चुके हैं। संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों ने उनका स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज लोकसभा में उनकी सांसदी बहाल हुई है। सांसदी बहाल होते ही राहुल कार्यवाही में शामिल होने संसद भवन पहुंच गए।

संसद के मानसून सत्र के कई दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। आज भी विपक्ष मणिपुर, नूंह और दिल्ली सेवा विधेयक पर हंगामा हुआ। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश करेगी। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

दिल्ली सेवा विधेयक सोमवार (07 अगस्त) को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव और दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल के कारण संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह हंगामेदार रहने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली विधेयक लोकसभा में पास हो चुका है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसे सदन में पेश करेंगे।

आज ही इसको चर्चा कर पास करवाया जा सकता है। विधेयक पर दोपहर 2 बजे से चर्चा हो सकती है। लोकसभा के मुकाबले राज्य सभा में इस पर ज़्यादा हंगामा रहेगा क्योंकि विपक्षी सांसदों की संख्या राज्य सभा में ज़्यादा है।

आम आदमी पार्टी तो ये भी दावा कर रही है कि इस बिल को राज्य सभा में गिराया जा सकता है। हालांकि बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस के बिल के समर्थन के एलान के बाद अब विपक्ष को बड़ा झटका लगा है क्योंकि अब सत्तपक्ष के पक्ष में बहुमत के लिए संख्या बल और ज़्यादा हो गया है।

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पर इस हफ्ते होने वाली चर्चा के मद्देनजर संसद के मानसून सत्र का आखिरी सप्ताह संभवत: हंगामेदार रहेगा। आज सभी की निगाहें लोकसभा सचिवालय पर टिकी रहेंगी, जब वह (सचिवालय) संभवत: ‘मोदी उपनाम’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट के स्थगनादेश की समीक्षा करेगा और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने के संबंध में फैसला करेगा।

अगर लोकसभा के सदस्य के तौर पर गांधी को अयोग्य ठहराने का फैसला रद्द किया जाता है, तो कांग्रेस की प्राथमिकता होगी कि मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गांधी विपक्ष की ओर से अहम वक्ता की भूमिका निभाएं।

बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर 7 से 11 अगस्त के बीच सदन में मौजूद रहने को कहा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों को आज, 7 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। 7 और 8 अगस्त को राज्यसभा में मौजूद रहने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

वहीं, राज्यसभा में दिल्ली बिल पर इंडिया गठबंधन की परीक्षा के अलावा देखना होगा मणिपुर पर चर्चा को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सरकार को दिए गए नए प्रस्ताव पर सहमति बनती है या नहीं।

Latest News

World News